इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए शानदार रहा 2023, बिकीं 15 लाख से ज़्यादा गाड़ियां

Edited By Radhika,Updated: 11 Jan, 2024 11:59 AM

2023 was great for electric vehicles more than 15 lakh vehicles sold

​​​​​​​भारत के ईवीस की डिमांड में इज़ाफा हो रहा है। फाडा यानि की फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के अनुसार 2023 में ईवीस की सेल में वृध्दि दर्ज की गई है।

ऑटो डेस्क: भारत में ईवीस की डिमांड में इज़ाफा हो रहा है। फाडा यानि की फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के अनुसार 2023 में ईवीस की सेल में वृध्दि दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक पिछले साल देश में 15 लाख से ज़्यादा वाहन बिके। यह सेल वार्षिक आधार पर 49.25% ज़्यादा थी। जानकारी के मुताबिक सबसे ज्यादा बढ़ोतरी इलेक्ट्रिक वाहन के यात्री सेगमेंट में दर्ज हुई।

PunjabKesari

सेगमेंट अनुसार देखा जाए तो 2023 में देश में 36.09% बढ़त के साथ 859376 यूनिट टू-व्हीलर बिके। आंकड़ों के मुताबिक साल 2023 में 36.09 % की बढ़ोतरी के साथ 859376 यूनिट्स दो पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई। तिपहिया सेगमेंट में 65.23 % की बढ़ोतरी के साथ 582793 यूनिट और इलेक्ट्रिक कमर्शियल सेगमेंट में 114.16 % की बढ़त के साथ 5673 यूनिट बिके। जानकारी के मुताबिक इलेक्ट्रिक पेसेंजर सेगमेंट में 82105 यूनिट्स की बिक्री के साथ 114.71 फीसदी की ग्रोथ हुई।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!