बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने खरीदी लैंड रोवर रेंज रोवर स्पोर्ट, करोड़ों में है लग्ज़री एसयूवी का प्राइज़

Edited By Radhika,Updated: 17 Jan, 2024 05:45 PM

bollywood actor siddhant chaturvedi buys land rover range rover sport

लैंड रोवर भारत में सेलिब्रिटिज़ द्वारा पसंद की जाने वाली गाड़ियों की लिस्ट में शामिल है। इसके अलावा डिफेंडर, रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट भी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की भी पसंद बन गई हैं। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुवेर्दी ने रेंज रोवर खरीदी...

ऑटो डेस्क: लैंड रोवर भारत में सेलिब्रिटिज़ द्वारा पसंद की जाने वाली गाड़ियों की लिस्ट में शामिल है। इसके अलावा डिफेंडर, रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट भी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की भी पसंद बन गई हैं। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुवेर्दी ने रेंज रोवर खरीदी है।

PunjabKesari

मुंबई में जगुआर लैंड रोवर के अधिकृत डीलर आउटलेट नवनीत मोटर्स ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी अपनी नई रेंज रोवर स्पोर्ट ऑटोबायोग्राफी की डिलीवरी लेते दिखाई दे रहे हैं। उन्होने इसे ब्लैक कलर शेड में चुना है। अभिनेता ने शोरूम में अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपनी नई लग्ज़री एसयूवी की डिलीवरी ली।

PunjabKesari

RTO के परिवहन ऐप से पंजीकरण संख्या के माध्यम से पता चला है कि सिद्धांत चतुवेर्दी द्वारा चुना गया वैरिएंट 3.0-लीटर डीजल वेरिएंट है। इसकी कीमत 1.81 करोड़ रुपये है। दावा है कि इससे 350 ps और 700 nm टॉर्क मिलता है।

फीचर्स की बात करें तो इसका केबिन 13.1 इंच की बड़ी स्क्रीन, हेड-अप डिस्प्ले, मल्टी-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, एक स्टाइलिश चार-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और एक रियर-सीट मनोरंजन प्रणाली की सुविधा के साथ आता है।

 

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!