1 लीटर में दौड़ेगी 45 किमी, सामने आई दुनिया की सबसे ज़्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

Edited By Updated: 15 Apr, 2026 04:12 PM

geely 45 kmpl mileage world s most fuel efficient hybrid car

चीनी ऑटो दिग्गज Geely Auto ने अपनी नई i-HEV हाइब्रिड तकनीक से दुनिया को चौंका दिया है। AI पावर्ड इस सिस्टम ने हाईवे टेस्ट में 2.22 लीटर ईंधन में 100 किमी का सफर तय कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है, जो 45 kmpl से अधिक का माइलेज देता है।

Automobile Desk: चीन की मशहूर कार निर्माता कंपनी Geely Auto ने नया Guiness World Record बनाया है। कंपनी ने अपनी नई हाइब्रिड तकनीक i-HEV को पेश कर दुनिया को चौंकाने वाला काम किया है। हाईवे टेस्ट के दौरान इस सिस्टम ने महज 2.22 लीटर ईंधन में 100 किलोमीटर की दूरी तय की। यानी कि यह कार 1 लीटर फ्यूल में 45 किमी तक चलेगी। 

AI क्लाउड तकनीक 

Geely का यह नया सिस्टम किसी सुपर-कंप्यूटर की तरह काम करता है। कंपनी द्वारा दावा किया गया है कि यह दुनिया का पहला ऐसा हाइब्रिड सिस्टम है जो AI क्लाउड पावर तकनीक से लैस है। यह सिस्टम ड्राइविंग के दौरान तापमान और नमी का रीयल-टाइम डेटा, सड़क की ऊंचाई और ढलान पर खास नजर रखता है। साथ ही सिस्टम खुद तय करता है कि कब पेट्रोल इंजन चलाना है और कब इलेक्ट्रिक मोटर पर स्विच करना है। 

इंजन और परफॉर्मेंस की ताकत 

इस हाइब्रिड सिस्टम में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसे एक हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है। इसके खास फीचर्स इस प्रकार हैं: 

  • यह कार मात्र 1.84 सेकंड में 0 से 30 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। 
  • इंजन को पेट्रोल की एक-एक बूंद का अधिकतम उपयोग करने के लिए डिजाइन किया गया है। 
  • ब्रेक लगाने पर पैदा होने वाली ऊर्जा बेकार नहीं जाती, बल्कि उसे बिजली में बदलकर बैटरी को चार्ज किया जाता है। 

जापानी तकनीक को कड़ी चुनौती 

Geely Auto ने नई हाइब्रिड तकनीक पेश कर जापानी तकनीक को भी कड़ी चुनौती दी है। दरअसल, विशेषज्ञों का मानना है कि Geely का यह 'AI दिमाग' कार की ड्राइविंग, इंटीरियर फीचर्स और चेसिस को एक साथ नियंत्रित करता है। वहीं जापानी हाइब्रिड कारों में भी फिलहाल इस स्तर का इंटेलिजेंट सिस्टम देखने को नहीं मिलता है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!