हीरो मोटोकॉर्प जर्मनी के बाजार में उतरी, केएसआर ग्रुप से मिलाया हाथ

Edited By Updated: 16 Jul, 2026 07:35 PM

hero motocorp enters the german market partners with ksr group

दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड ने केएसआर ग्रुप के साथ वितरण साझेदारी के जरिये जर्मनी के बाजार में प्रवेश करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इस पहल के तहत वह यूरो-5 प्लस मानकों के अनुरूप...

ऑटो डेस्कः दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड ने केएसआर ग्रुप के साथ वितरण साझेदारी के जरिये जर्मनी के बाजार में प्रवेश करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इस पहल के तहत वह यूरो-5 प्लस मानकों के अनुरूप अपने उत्पादों की श्रृंखला पेश करेगी, जिसकी शुरुआत 'एक्सपल्स 200 4वी' सीरीज से होगी।

हीरो मोटोकॉर्प के कार्यकारी उपाध्यक्ष (वैश्विक कारोबार, वैश्विक उत्पाद योजना और वैश्विक बाजार अंतर्दृष्टि) संजय भान ने कहा, "जर्मनी हीरो मोटोकॉर्प की वैश्विक वृद्धि यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इटली, स्पेन, फ्रांस और ब्रिटेन में अपनी मौजूदगी के बाद यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में प्रवेश कंपनी के वैश्विक कारोबार की बढ़ती ताकत और इस क्षेत्र के प्रति दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"

कंपनी ने कहा कि जर्मनी उसका यूरोप में पांचवां और वैश्विक स्तर पर 53वां बाजार बन गया है। हीरो मोटोकॉर्प के साथ साझेदारी पर केएसआर ग्रुप के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) माइकल किर्शेनहोफर ने कहा कि दोनों कंपनियां ग्राहकों को प्राथमिकता देने का समान दृष्टिकोण साझा करती हैं और मजबूत बिक्री एवं सेवा नेटवर्क के माध्यम से ग्राहकों को बेहतर अनुभव उपलब्ध कराने पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि जर्मनी में 30 बिक्री केंद्रों का नेटवर्क स्थापित करने के लक्ष्य के साथ कंपनी को भरोसा है कि हीरो मोटोकॉर्प इस बाजार में सफल शुरुआत करने की स्थिति में है। कंपनी ने बताया कि केएसआर ग्रुप शुरुआत में जर्मनी के प्रमुख शहरों में 28 से अधिक आधिकारिक बिक्री और सेवा केंद्रों के नेटवर्क के माध्यम से हीरो मोटोकॉर्प के उत्पादों को पेश करेगा। इसके बाद पूरे देश में नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया जाएगा। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!