इन तीन मॉडल्स को बंद करने जा रही है महिंद्रा, जानें पूरी डिटेल

Edited By Updated: 18 Dec, 2022 12:58 PM

mahindra to discontinue three vehicles soon

महिंद्रा थार, स्कॉर्पियो और एक्सयूवी 700 की बिक्री काफी तेजी से हो रही है। कंपनी इस सफलता को एंजॉय कर रही है। हालांकि कंपनी की सभी गाड़ियों का बिक्री एक जैसी नहीं है। महिंद्रा को पहले लॉन्च की गईं एसयूवी को बेचने में मुश्किल हो रही है। कंपनी कम...

ऑटो डेस्क. महिंद्रा थार, स्कॉर्पियो और एक्सयूवी 700 की बिक्री काफी तेजी से हो रही है। कंपनी इस सफलता को एंजॉय कर रही है। हालांकि कंपनी की सभी गाड़ियों का बिक्री एक जैसी नहीं है। महिंद्रा को पहले लॉन्च की गईं एसयूवी को बेचने में मुश्किल हो रही है। कंपनी कम बिकने वाले कुछ मॉडल्स को बंद करने जा रही है। 


Mahindra KUV100

PunjabKesari

कम बिकने वाले मॉडलों की सूची में सबसे पहले नंबर पर KUV100 है। कंपनी ने इसे साल 2016 में लॉन्च किया था। यह एसयूवी खरीदारों के बीच बहुत अधिक रुचि पैदा करने में कामयाब नहीं हुई और इसकी बिक्री धीरे-धीरे कम हो गई। महिंद्रा इस साल नवंबर में इसकी केवल दो यूनिट ही डिस्पैच कर पाई। इसलिए कहा जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इस मॉडल को बंद कर सकती है।

 

Mahindra Marazzo

PunjabKesari

इस सूची में दूसरे नंबर पर Mahindra Marazzo है। नवंबर 2022 में केवल इसकी 201 यूनिट्स ही बिकीं है। इसकी बिक्री में 5.63 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इसे भी कंपनी जल्द बंद कर सकती है।


Mahindra Alturas G4

PunjabKesari
बंद होने वाले मॉडलों में आखिरी नंबर पर Alturas G4 है। इस भी कंपनी जल्द बंद करने वाली है। इसे महिंद्रा ने वेबसाइट से भी हटा दिया है। XUV700 के आने के बाद Alturas G4 की बिक्री काफी कम हो गई है। अब इसका उत्पादन जारी रखना कंपनी के लिए चुनौतीपूर्ण होगा। 


 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!