Honda City 2026: Wait Is Over! 22 मई को दस्तक देगी नई Honda City, जानिए पहले से कितनी बदलेगी सेडान?

Edited By Updated: 28 Apr, 2026 05:56 PM

honda city 2026 the wait is over the new honda city will be launched on may 22

Honda के ग्राहकों के लिए खुशखबरी सामने आई है। कंपनी अपनी पॉपुलर कार होंडा सिटी को नए अवतार में पेस करने के लिए तैयार है। कंपनी इस 5th जनरेशन मॉडल को 22 मई 2026 को भारत में लॉन्च करने वाली है।

ऑटो डेस्कHonda के ग्राहकों के लिए खुशखबरी सामने आई है। कंपनी अपनी पॉपुलर कार होंडा सिटी को नए अवतार में पेस करने के लिए तैयार है। कंपनी इस 5th जनरेशन मॉडल को 22 मई 2026 को भारत में लॉन्च करने वाली है।

एक्सटीरियर

नई होंडा सिटी का बेसिक ढांचा वही रहेगा, लेकिन इसे और अधिक आकर्षक बनाने के लिए कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। एक्सटीरियर में नई ग्रिल, अपडेटेड फ्रंट और रियर बंपर, और नए डिजाइन वाले शानदार अलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे। इसके हेडलैंप्स और टेललैंप्स के सिग्नेचर में भी हल्का चेंज किया गया है, जो इसे रात के समय एक नई पहचान देंगे।

ये भी पढ़ें-  Oben Electric Bike: नए अवतार में आ रही है ओबेन की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, कंपनी ने शेयर किया टीजर

इंटीरियर और फीचर्स

कार के इंटीरियर काफी शानदार होने वाला है। फीचर्स की बात करें तो इसमें बड़ा बड़ा इंफोटेनमेंट दिया जाएगा। इस सेडान में पहली बार वेंटिलेटेड सीट्स और ड्राइवर के लिए पावर एडजस्टेबल सीट मिल सकती है। सेफ्टी के लिए होंडा के सिग्नेचर 'ADAS' फीचर दिया है। इसके अलावा इसमें 360-डिग्री कैमरा और पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे आधुनिक फीचर्स इसे अपने सेगमेंट में सबसे आगे रखेंगे।

ये भी पढ़ें- Renault Duster ने सेफ्टी में गाड़े झंडे, BNCAP में हासिल की 5- स्टार रेटिंग

राइवल्स और प्राइज

बाजार में नई होंडा सिटी का सीधा मुकाबला Hyundai Verna, Volkswagen Virtus और Skoda Slavia जैसी कारों से होगा।  ऐसा भी कहा जा रहा है कि होंडा में फीचर्स अपडेट होने  के कारण इसकी कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!