भूलकर भी न खरीदें महिंद्रा की ये कार...! सच्चाई जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Edited By Updated: 21 Apr, 2026 11:40 PM

don t forget to buy this mahindra car

देश की जानी-मानी कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा की सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार BE.6 बैटमैन एडिशन एक ग्राहक के लिए बड़ी मुसीबत बन गई, जब 30 लाख रुपये खर्च करने के बावजूद उसे सड़क पर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में,...

नेशनल डेस्क : देश की जानी-मानी कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा की सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार BE.6 बैटमैन एडिशन एक ग्राहक के लिए बड़ी मुसीबत बन गई, जब 30 लाख रुपये खर्च करने के बावजूद उसे सड़क पर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में, ग्राहक ने आनंद महिंद्रा पर 'मेक इन इंडिया' के नाम पर भरोसा तोड़ने और धोखा देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़ित ग्राहक ने बताया कि वह पिछले डेढ़ घंटे से चार्जिंग स्टेशन पर खड़ा था, लेकिन उसकी लग्ज़री कार चार्ज नहीं हो पाई। हैरानी की बात यह है कि ठीक उसकी आँखों के सामने, MG की विंडसर कार और कई छोटी गाड़ियां फास्ट चार्जर से चार्ज होकर चली गईं, लेकिन महिंद्रा की सबसे महंगी कार वहीं फँसी रही। ग्राहक ने इसे एक 'घोटाला कार' (scam car) बताया और लोगों से अपील की कि वे महिंद्रा की इस इलेक्ट्रिक कार को कभी न खरीदें।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @be6batman666

वीडियो में ग्राहक और कस्टमर सपोर्ट टीम के बीच हुई बातचीत ने और भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जब ग्राहक ने सड़क पर फँसे होने की शिकायत की, तो सपोर्ट टीम ने उससे 24 से 48 घंटे इंतज़ार करने को कहा, ताकि वे मामले की जाँच कर सकें। ग्राहक ने गुस्से में पूछा कि क्या उसे 48 घंटे तक गाड़ी चार्ज ही करते रहना चाहिए और कहीं नहीं जाना चाहिए?

कोई तत्काल समाधान देने के बजाय, कंपनी की टीम ने ग्राहक को पास के किसी दूसरे स्टेशन पर जाने की सलाह दी। ग्राहक ने सीधे आनंद महिंद्रा को टैग करते हुए कहा कि उसने 'मेक इन इंडिया' के वादे और महिंद्रा ब्रांड पर भरोसा करके अपनी गाढ़ी कमाई का पैसा लगाया था, लेकिन बदले में उसे सिर्फ़ बेवफ़ाई मिली।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!