Oben Electric Bike: नए अवतार में आ रही है ओबेन की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, कंपनी ने शेयर किया टीजर

Edited By Updated: 27 Apr, 2026 06:14 PM

oben electric motorcycle to be launched on april 30

बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप ओबेन इलेक्ट्रिक (Oben Electric)  इंडियन मार्केट में अपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च करने के लिए तैयार हैं। इस नई इलेक्ट्रिक बाइक को लेकर मार्केट में हलचल काफी तेज हो गई है। कंपनी द्वारा सोशल मीडिया पर इसका टीजर शेयर किया...

ऑटो डेस्क: बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप ओबेन इलेक्ट्रिक (Oben Electric) इंडियन मार्केट में अपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च करने के लिए तैयार हैं। इस नई इलेक्ट्रिक बाइक को लेकर मार्केट में हलचल काफी तेज हो गई है। कंपनी द्वारा सोशल मीडिया पर इसका टीजर शेयर किया गया है। इसे 30 अप्रैल को पेश किया जाएगा।  

टीजर में क्या है खास?

कंपनी ने टीजर के साथ "Unleash The Bold" टैगलाइन का इस्तेमाल किया है। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह बाइक लुक्स और पावर में काफी आक्रामक हो सकती है। सामने आए टीजर के दौरान बाइक में बाइक में आधुनिक गोल या ओवल शेप का LED हेडलैंप मिल सकते हैं। इसके ऊपर के हिस्से में 'U' शेप की LED लाइट बार है, जो इसे प्रीमियम और भविष्यवादी (Futuristic) लुक दे रही है। बेहतर रोशनी के लिए हेडलैंप के नीचे एक प्रोजेक्टर लेंस भी नजर आ रहा है।

<

>

पोर्टफोलियो में दो मॉडल्स हैं मौजूद

ओबेन इलेक्ट्रिक के पास वर्तमान में दो मॉडल्स हैं। पहला Oben Rorr जो कंपनी का फ्लैगशिप मॉडल, जो अपनी परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है और दूसरा Oben Rorr EZ है शहर में रोजाना इस्तेमाल के लिए किफायती और आसान ऑप्शन के तौर पर देखा जाता है। तीसरे मॉडल को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि यह सीधे तौर पर अन्य इलेक्ट्रिक और स्पोर्टी मोटरसाइकिल्स को टक्कर देगी।

लॉन्च का 30 अप्रैल को होगा खुलासा

अभी तक कंपनी ने बाइक की रेंज (Range), टॉप स्पीड, चार्जिंग समय और कीमत का खुलासा नहीं किया है। ये तमाम स्पेसिफिकेशन्स 30 अप्रैल को होने वाले इवेंट में ही सामने आएंगे। ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि नई बाइक में कंपनी बड़ी बैटरी और बेहतर स्मार्ट फीचर्स दे सकती है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!