Edited By Akash sikarwar,Updated: 02 Aug, 2022 04:49 PM
जानी मानी वाहन निर्माता कंपनी Maruti सुजुकी 18 अगस्त को इंडियन मार्केट में अपनी नेक्सट जेनरेशन Alto K10 को लॉन्च करने वाली है। लेकिन इस हैचबैक की लॉन्च से पहले इसकी डिटेल्स सामने आई हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार Alto K10 को 11 वेरिएंट्स और 4...
ऑटो डेस्क: जानी मानी वाहन निर्माता कंपनी Maruti सुजुकी 18 अगस्त को इंडियन मार्केट में अपनी नेक्सट जेनरेशन Alto K10 को लॉन्च करने वाली है। लेकिन इस हैचबैक की लॉन्च से पहले इसकी डिटेल्स सामने आई हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार Alto K10 को 11 वेरिएंट्स और 4 ट्रिम्स के साथ पेश किया जाएगा,जिसमें 7 मैनुअल और 4 एएमटी शामिल हैं। कीमत को लेकर कंपनी का कहना है कि इसे बहुत ही किफायती दाम में लॉन्च किया जाएगा।
जानकारी के लिए बता दें कि मारुति ने कुछ समय पहले अपनी पॉपुलर हैचबैक ऑल्टो 800 की सेल पर रोक लगा दी थी। लेकिन यह मारुति की सबसे पापुलर कार रही थी। जिसके कंपनी, पिछले 20 सालों में 43 लाख से ज्यादा के यूनिट्स सेल कर चुकी थी। इसी के साथ अब यह देखने काफी दिलचस्प होगा कि क्या नई ऑल्टो पुरानी ऑल्टो की तरह पापुलेरिटी हासिल करने में सक्षम होगी या नहीं।