Edited By Shubham Anand,Updated: 25 Dec, 2025 05:16 PM

साल 2026 में भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में मिड-साइज SUV सेगमेंट काफी रोमांचक रहने वाला है। Kia Seltos नई जनरेशन, Mahindra XUV 7XO प्रीमियम वर्जन और Renault Duster नए जनरेशन के साथ लॉन्च होंगी। इन SUVs में नए डिज़ाइन, एडवांस फीचर्स और बेहतर सेफ्टी...
नेशनल डेस्क : साल 2026 भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है। खासकर मिड-साइज SUV सेगमेंट में कई नई और अपडेटेड गाड़ियां लॉन्च होने की तैयारी में हैं। ये नई SUVs न केवल नए डिज़ाइन और एडवांस फीचर्स के साथ आएंगी, बल्कि Hyundai Creta, Tata Sierra और अन्य पॉपुलर मॉडल्स को भी सीधे टक्कर देंगी। Kia, Mahindra और Renault जैसी कंपनियां अपने मजबूत प्रोडक्ट्स के साथ मार्केट में उतरने की तैयारी कर चुकी हैं। आइए जानते हैं इन SUVs के फीचर्स, इंजन ऑप्शन और संभावित कीमत के बारे में।
नई Kia Seltos 2026
नई जनरेशन Kia Seltos पूरी तरह नए अवतार में लॉन्च होगी। यह SUV नए K3 प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जिसकी वजह से पहले से ज्यादा बड़ी और ज्यादा स्पेस वाली होगी। नए डिज़ाइन में बोल्ड टाइगर फेस ग्रिल, LED हेडलाइट्स और चौड़ा स्टांस मिलेगा। केबिन में पैनोरमिक डिस्प्ले, सनरूफ, लेवल-2 ADAS और 6 एयरबैग्स जैसे एडवांस फीचर्स दिए जाएंगे। इंजन ऑप्शन पेट्रोल और डीजल में पहले की तरह ही उपलब्ध होंगे। अनुमानित कीमत 12 से 22 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
Mahindra XUV 7XO
Mahindra XUV 7XO, XUV700 का अपडेटेड और ज्यादा प्रीमियम वर्जन होगा। एक्सटीरियर में नया लुक मिलेगा, लेकिन असली बदलाव केबिन में देखने को मिलेगा। इसमें तीन स्क्रीन वाला डैशबोर्ड, बेहतर सीट्स और एडवांस सेफ्टी फीचर्स होंगे। यह SUV 6 और 7 सीटर ऑप्शन में उपलब्ध होगी। इंजन ऑप्शन पेट्रोल और डीजल के साथ AWD का विकल्प भी मिलेगा। अनुमानित कीमत 15 से 26 लाख रुपये के बीच रह सकती है।
Renault Duster की वापसी
Renault Duster 2026 में नए जनरेशन वर्जन के साथ वापसी करेगी। यह SUV मजबूत और बॉक्सी डिजाइन के साथ आएगी, जो खराब रास्तों पर भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। इसमें नए LED लाइट्स, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एडवांस सेफ्टी फीचर्स और टर्बो पेट्रोल इंजन दिए जाएंगे। भविष्य में हाइब्रिड वर्जन भी लॉन्च किया जा सकता है। इसकी अनुमानित कीमत 10 से 20 लाख रुपये के बीच हो सकती है।