Edited By Parminder Kaur,Updated: 02 Jun, 2023 12:49 PM
कार निर्माता कंपनी Porsche अपनी 75वीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रही है। इस खास मौके पर कंपनी ने अपने लोगो को रिडिजाइन किया है। नया लोगो काफी आकर्षक और भविष्य को दर्शाता है।
ऑटो डेस्क. कार निर्माता कंपनी Porsche अपनी 75वीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रही है। इस खास मौके पर कंपनी ने अपने लोगो को रिडिजाइन किया है। नया लोगो काफी आकर्षक और भविष्य को दर्शाता है।
इस साल आया था पहला लोगो
Porsche ने पहली बार साल 1952 में Porsche 356 मॉडल के स्टेरिंग व्हील पर अपना पहला लोगो को दर्शाया था। इसके बाद साल 1965 से लगातार इस लोगो का इस्तेमाल किया जाने लगा। 1952 से लेकर अभी तक इसके लोगो में 5 बार थोड़े बहुत बदलाव किए गए थे। लेकिन अब इसे पूरी तरह से रिक्रिए कर दिया गया है।
बनाने में लग गए 3 साल
porshe के नए लोगो को डिजाइन करने में कुल 3 साल का समय लगा है, जिसमें इसके बैज को नीचे से थोड़ा कम करना, उपर से चौड़ा करने के अलावा कुछ एलिमेंट को करना है। नया डिजाइन देखने में पहले से कहीं ज्यादा अट्रैक्टिव है।