Edited By Piyush Sharma,Updated: 09 Dec, 2021 04:25 PM

Tata Motors ने अपनी थ्री-रो एसयूवी Safari के ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत को बढ़ा दिया है। कंपनी ने इस एसयूवी को 9-ऑटोमैटिक वैरिएंट्स में पेश किया था। जिसमें कंपनी ने XMA और XZA वेरिएंट की कीमतों में 3,000 रुपए और XTA+ की कीमतों में 7,000 रुपये की...
ऑटो डेस्क: Tata Motors ने अपनी थ्री-रो एसयूवी Safari के ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत को बढ़ा दिया है। कंपनी ने इस एसयूवी को 9-ऑटोमैटिक वैरिएंट्स में पेश किया था। जिसमें कंपनी ने XMA और XZA वेरिएंट की कीमतों में 3,000 रुपए और XTA+ की कीमतों में 7,000 रुपये की वृध्दि की है। बाकी ऑटोमैटिक वैरिएंट्स के मूल्यों में भी 2000 रुपए की बढ़ोतरी की गई है, इसके साथ सफारी के मैनुअल वेरिएंट की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया।
कीमतों में बढ़ोतरी के बारे में बयान देते हुए कंपनी ने कहा कि यह फैसला कच्चे माल, स्टील, एल्यूमीनियम और अन्य धातुओं की लगातार बढ़ती हुई कीमतों को देखते हुए लिया गया है। इससे पहले भी यह देखा गया है, Maruti Suzuki, Citroen, Mercedes-Benz और Audi अगले साल से अपने वाहनों के दाम बढ़ाने जा रही हैं।
जानकारी के लिए आपको यह बता दें कि इससे पहले टाटा मोटर्स जनवरी में अपने कमर्शियल व्हीकल्स की कीमतों में 2.5%की बढ़ोतरी करेगा। जिसके बाद मिडियम और हेवी कॉर्मशियल व्हीकल्स की कीमतों को बढ़ाया जाएगा।
इस एसयूवी में 2.0-लीटर डीजल इंजन दिया गया है।इसके अलावा इसमें 3-ड्राइव मोड्स भी दिए गए हैं।टाटा मोटर्स मे इस एसयूवी को 6-सीटर और 7-सीटर ऑप्शन में पेश किया है।