5 करोड़ कर्मचारियों को लगेगा झटका, कम हो सकती है PF की ब्याज दर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Nov, 2017 02:47 PM

5 crore employees will feel shock  lower interest rate of pf

अगर आपका पी.एफ. खाता है तो फिर इस महीने के अंत तक आपके लिए एक बुरी खबर आ सकती है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ई.पी.एफ.ओ.) जल्द ही पी.एफ. खाताधारकों के लिए एक बड़ा फैसला लेने वाला है, जिससे उनको मिलने वाले ब्याज पर असर पड़ेगा। सूत्रों की मानें तो...

नई दिल्लीः अगर आपका पी.एफ. खाता है तो फिर इस महीने के अंत तक आपके लिए एक बुरी खबर आ सकती है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ई.पी.एफ.ओ.) जल्द ही पी.एफ. खाताधारकों के लिए एक बड़ा फैसला लेने वाला है, जिससे उनको मिलने वाले ब्याज पर असर पड़ेगा। सूत्रों की मानें तो पी.एफ. राशि पर मिलने वाली ब्याज दर को चालू वित्त वर्ष के लिए कम किया जा सकता है। ई.पी.एफ.ओ. के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की बैठक 23 नवंबर को होनी है।

आपको बता दें कि देशभर में ई.पी.एफ.ओ. के 5 करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं। खबरों की मानें तो बैठक में वित्त वर्ष 2017-18 के लिए ब्याज दर को 8.65 से घटाकर 8.50 प्रतिशत किए जाने पर विचार किया जा सकता है। वहीं, पिछले दिनों दी गई एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'वित्त वर्ष 2017-18 के लिए पी.एफ. जमाराशियों पर ब्याज दर के निर्णय के लिए न्यासियों के समक्ष पेश किए जाने की उम्मीद है। पिछले साल दिसंबर में सी.बी.टी. ने 2016-17 के लिए ब्याज दर को घटाकर 8.65 प्रतिशत तक कर दिया था। इससे पहले 2015-16 के लिए ब्याज दर 8.8 प्रतिशत थी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!