Edited By jyoti choudhary,Updated: 11 Mar, 2026 11:43 AM

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच एक दिन की राहत के बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। खबर लिखे जाने के समय बीएसई सेंसेक्स 505.47 (0.65%) अंक टूटकर 77,700.51 अंक पर जबकि एनएसई...
बिजनेस डेस्कः पश्चिम एशिया में जारी तनाव और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच एक दिन की राहत के बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। खबर लिखे जाने के समय बीएसई सेंसेक्स 909.05 (1.16%) अंक टूटकर 77,296.93 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 250.20 (1.03%) अंक फिसलकर 24,011.40 अंक पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और बजाज फिनसर्व के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं इंटरग्लोब एविएशन, अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील और एनटीपीसी के शेयर में तेजी दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तीन प्रतिशत से अधिक चढ़ा जबकि जापान के निक्की 225 में 2.5 प्रतिशत की तेजी रही। चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक भी सकारात्मक दायरे में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को सपाट बंद हुए थे।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 87.47 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिवकाल रहे थे और उन्होंने 4,672.64 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 6,333.26 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।