पहली बार सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र से होकर इसराईल पहुंचा एयर इंडिया का विमान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Mar, 2018 05:26 AM

air india plane arrives in israel via saudi arabia airspace

एयर इंडिया ने वीरवार को दिल्ली से इसराईल की राजधानी तेल अवीव के लिए उड़ान शुरू की। सऊदी अरब द्वारा इसराईल जाने वाली उड़ानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की अनुमति के बाद यह पहली उड़ान थी, जो तेल अवीव पहुंची। यह अरब शासन और इसराईल के बीच...

तेल अवीव/जालंधर: एयर इंडिया ने वीरवार को दिल्ली से इसराईल की राजधानी तेल अवीव के लिए उड़ान शुरू की। सऊदी अरब द्वारा इसराईल जाने वाली उड़ानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की अनुमति के बाद यह पहली उड़ान थी, जो तेल अवीव पहुंची। यह अरब शासन और इसराईल के बीच रिश्ते सुधरने के संकेत हैं।

एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई139 तेल अवीव के बेन गुरियन हवाई अड्डे पर तय समय से करीब आधा घंटा देर से उतरी। इसराईल के परिवहन मंत्री यिजरायल केट्ज ने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि सऊदी अरब और इसराईल के बीच एक आधिकारिक संबंध स्थापित हुआ है। इस मौके पर इसराईल के पर्यटन मंत्री भी उड़ान के स्वागत के लिए उपस्थित रहे। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!