शादी वाले मास्क को देख आनंद महिंद्रा हुए हैरान, ट्विटर पर यूजर ने भी दिए मजेदार जवाब

Edited By Updated: 29 Nov, 2020 04:55 PM

anand mahindra was surprised to see the wedding mask

कोरोना काल में सरकार की गाइडलाइ को ध्यान में रखते हुए खूब शादियां हो रही हैं। गेस्ट और होस्ट की संख्या को लिमिटेड कर दिया है। सरकार यह अपील कर रही है कि जो लोग किसी कार्यक्रम में शामिल होते हैं वे मास्क, सैनिटाइजर का अवश्य इस्तेमाल करें

बिजनेस डेस्कः कोरोना काल में सरकार की गाइडलाइ को ध्यान में रखते हुए खूब शादियां हो रही हैं। गेस्ट और होस्ट की संख्या को लिमिटेड कर दिया है। सरकार यह अपील कर रही है कि जो लोग किसी कार्यक्रम में शामिल होते हैं वे मास्क, सैनिटाइजर का अवश्य इस्तेमाल करें और हर हाल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

PunjabKesari

उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने मास्क को लेकर एक फोटो शेयर की है। 28 नवंबर को शेयर की गई इस तस्वीर में दो मास्क दिखाए गए हैं। एक मास्क पर लिखा है लड़की वाले और दूसरे पर लिखा है लड़के वाले। आनंद महिंद्रा ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'मुझे पता नहीं है कि हमें खुश होना है या अचंभित होना है। सच में इसने मेरी बोलती बंद कर दी है।' 

उनके इस ट्वीट को अब तक 848 पर रिट्वीट किया जा चुका है। इसे 14 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक भी किया है। लोगों ने भी इस ट्वीट को लेकर मजेदार जवाब दिए हैं। एक यूजर ने वेडिंग इनविटेशन कार्ड का वीडियो भेजा। इसमें कार्ड के साथ-साथ मास्क और सैनिटाइजर रखा गया था।

PunjabKesari

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!