Edited By jyoti choudhary,Updated: 13 Apr, 2026 11:45 AM

अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। मंगलवार, 14 अप्रैल को देश के अधिकांश राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, इसलिए घर से निकलने से पहले छुट्टियों की जानकारी जरूर चेक कर लें।
Banks Closed Tomorrow: अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। मंगलवार, 14 अप्रैल को देश के अधिकांश राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, इसलिए घर से निकलने से पहले छुट्टियों की जानकारी जरूर चेक कर लें।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के अनुसार, 14 अप्रैल को कई प्रमुख त्योहारों और खास अवसरों के चलते बैंक अवकाश रहेगा। इस दिन डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती, बैसाखी, तमिल नववर्ष (पुथांडु), बोहाग बिहु, महाबिषुब संक्रांति, बुइसु महोत्सव और चेइराओबा जैसे पर्व मनाए जाएंगे, जिसके कारण ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
पंजाब में मनाई जाएगी बैसाखी
पंजाब में बैसाखी फसल कटाई का प्रमुख त्योहार है, जबकि असम में बोहाग बिहु नए साल की शुरुआत का प्रतीक है। तमिलनाडु में इस दिन तमिल नववर्ष मनाया जाता है। इसके अलावा ओडिशा, त्रिपुरा और मणिपुर में भी अलग-अलग परंपराओं के साथ यह दिन खास होता है।
किन राज्यों में कल बंद रहेंगे बैंक
14 अप्रैल को गुजरात, असम, उत्तर प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, बिहार, गोवा, कर्नाटक और तेलंगाना समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
अप्रैल 2026 महीने की छुट्टियों की पूरी लिस्ट
इसके अलावा अप्रैल महीने में आगे भी कई दिनों तक अलग-अलग राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। 15 अप्रैल को त्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में स्थानीय त्योहारों के चलते बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 16 अप्रैल को कुछ राज्यों में बिहू, 20 अप्रैल को कर्नाटक में बसवा जयंती और अक्षय तृतीया और 21 अप्रैल को त्रिपुरा में गरिया पूजा के कारण भी बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ेगा।
हालांकि, इन छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी, जिससे ग्राहकों को जरूरी लेन-देन में परेशानी नहीं होगी।