Is Bank Holiday Tomorrow: शनिवार को खुले रहेंगे बैंक या बंद? जानें RBI की छुट्टी का अपडेट

Edited By Updated: 30 Oct, 2026 03:16 PM

will banks be open or closed on saturday find out

अगर आप शनिवार 31 अक्टूबर को बैंक जाकर अपना जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं तो पहले बैंक हॉलिडे की जानकारी जरूर चेक कर लें। 31 अक्टूबर को पांचवां शनिवार है। आमतौर पर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को ही बैंक बंद रहते हैं, जबकि

नई दिल्लीः अगर आप शनिवार 31 अक्टूबर को बैंक जाकर अपना जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं तो पहले बैंक हॉलिडे की जानकारी जरूर चेक कर लें। 31 अक्टूबर को पांचवां शनिवार है। आमतौर पर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को ही बैंक बंद रहते हैं, जबकि पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। हालांकि, इस बार सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के कारण गुजरात में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

गुजरात में क्यों बंद रहेंगे बैंक?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर गुजरात में बैंक बंद रहेंगे। इस दौरान सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के सभी प्रमुख बैंकों की शाखाओं में कामकाज नहीं होगा। इनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं।

बाकी राज्यों में खुलेंगे बैंक

गुजरात के अलावा देश के अन्य राज्यों में 31 अक्टूबर को बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में बैंक शाखाओं में कामकाज जारी रहेगा।

कौन थे सरदार वल्लभभाई पटेल?

सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद में हुआ था। उन्हें भारत का लौह पुरुष कहा जाता है। वह स्वतंत्र भारत के पहले उपप्रधानमंत्री और गृह मंत्री थे। आजादी के बाद देश की 562 से अधिक रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराने में उनकी अहम भूमिका रही थी। उनके इसी योगदान को याद करते हुए हर साल 31 अक्टूबर को उनकी जयंती मनाई जाती है। साल 2014 से इस दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में भी मनाया जा रहा है।

ऑनलाइन बैंकिंग और UPI से नहीं रुकेगा काम

गुजरात में बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग सेवाएं मिलती रहेंगी। ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI के जरिए पैसों का लेनदेन कर सकेंगे। इसके अलावा ATM से कैश निकालने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। हालांकि, चेक क्लियरेंस और बैंक शाखा से जुड़े अन्य काम छुट्टी के कारण प्रभावित हो सकते हैं।

इसलिए अगर आपका कोई जरूरी काम बैंक ब्रांच जाकर ही पूरा हो सकता है तो छुट्टी का ध्यान रखते हुए पहले से योजना बना लें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!