अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट; इन राज्यों में प्रभावित रहेगा कामकाज

Edited By Updated: 21 Nov, 2026 06:36 AM

banks will be closed for several days next week

अगर आप अगले हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम जैसे चेक जमा करना, कैश निकालना या शाखा में जाकर कागजी कार्रवाई निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। नवंबर महीने के आखिरी हफ्ते में गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और...

नई दिल्ली : अगर आप अगले हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम जैसे चेक जमा करना, कैश निकालना या शाखा में जाकर कागजी कार्रवाई निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। नवंबर महीने के आखिरी हफ्ते में गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और क्षेत्रीय त्योहारों के कारण देश के अलग-अलग राज्यों में कई दिनों तक बैंक शाखाएं बंद रहने वाली हैं। इसके अलावा महीने का चौथा शनिवार और साप्ताहिक रविवार की छुट्टी के चलते भी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

23 और 24 नवंबर को कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक? 
बैंक छुट्टियों की शुरुआत 23 नवंबर से हो रही है, जब मेघालय में सांस्कृतिक उत्सव 'सेंग कुट स्नेम' के अवसर पर बैंक शाखाओं में अवकाश रहेगा। इसके बाद 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में देश के अधिकांश हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे।

24 नवंबर को पंजाब, हरियाणा, नई दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में बैंक शाखाओं का कामकाज पूरी तरह बंद रहेगा। हालांकि, जिन राज्यों में यह छुट्टी लागू नहीं है, वहां बैंक खुले रह सकते हैं।

27 से 29 नवंबर तक का पूरा शेड्यूल

नवंबर के अंतिम दिनों में भी छुट्टियों का सिलसिला जारी रहेगा:

  • 27 नवंबर: 'कनकदास जयंती' के अवसर पर केवल कर्नाटक राज्य में बैंक बंद रहेंगे।
  • 28 नवंबर: महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देश भर के सभी सरकारी और निजी बैंकों में छुट्टी रहेगी।
  • 29 नवंबर: साप्ताहिक रविवार होने की वजह से पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।

डिजिटल सेवाएं और एटीएम रहेंगे चालू 
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। छुट्टियों के दौरान भी एटीएम (ATM) से नकदी निकासी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा यूपीआई (UPI), नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन पैसे का लेन-देन सामान्य रूप से चालू रहेगा। हालांकि, बैंक जाकर होने वाले काम और चेक क्लियरेंस प्रभावित हो सकते हैं, इसलिए किसी भी जरूरी काम के लिए आखिरी दिन का इंतजार न करें और आरबीआई (RBI) की आधिकारिक लिस्ट जांच कर ही बैंक जाएं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!