2 दिसंबर को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 873 रुपए सस्ता हुआ Gold

Edited By Updated: 02 Dec, 2024 01:39 PM

big in gold and silver prices on december 2

सोने-चांदी की कीमतों में आज, 2 दिसंबर को भारी गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 873 रुपए घटकर 75,867 रुपए हो गया, जबकि पहले यह 76,740 रुपए प्रति दस ग्राम था।

बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी की कीमतों में आज, 2 दिसंबर को भारी गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 873 रुपए घटकर 75,867 रुपए हो गया, जबकि पहले यह 76,740 रुपए प्रति दस ग्राम था।

चांदी की कीमत भी 1,332 रुपए घटकर 88,051 रुपए प्रति किलो हो गई, जबकि पहले यह 89,383 रुपए थी। 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए का रिकॉर्ड और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए का ऑल-टाइम हाई स्तर छुआ था।

4 महानगरों में सोने की कीमत

दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,500 रुपए है।
मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,350 रुपए है।
कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 70,900 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 77,350 रुपए है।
चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,350 रुपए है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!