Gold Silver expensive: सोने-चांदी की कीमतों में फिर लौटी तेजी, खरीदने से पहले चेक करें कितने बढ़े दाम

Edited By Updated: 02 Nov, 2026 10:57 AM

gold and silver prices see a fresh surge check rates

पिछले सप्ताह बड़ी गिरावट के बाद सोने-चांदी की कीमतों ने एक बार फिर तेजी पकड़ ली है। 2 नंवबर को खबर लिखे जाने के समय MCX पर सोने की कीमत 415 रुपए की बढ़त के साथ 1,38,900 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2294 रुपए के उछाल के साथ

नई दिल्लीः पिछले सप्ताह बड़ी गिरावट के बाद सोने-चांदी की कीमतों ने एक बार फिर तेजी पकड़ ली है। 2 नंवबर को खबर लिखे जाने के समय MCX पर सोने की कीमत 415 रुपए की बढ़त के साथ 1,38,900 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2294 रुपए के उछाल के साथ 1,81,426 रुपए प्रति किलोग्राम पर है।

इंटरनेशनल मार्केट में आई तेजी

इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। Comex पर सोना 0.24% मजबूती के साथ 3908.30 डॉलर प्रति औस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी के दाम 1.52% तक बढ़े और ये 50.025 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

सर्राफा बाजार में सोना 10 महीने के निचले स्तर पर 

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत शनिवार को 3,200 रुपए गिरकर 10 महीने के निचले स्तर 1.42 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं की भारी बिकवाली के बीच सोने में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 3,200 रुपए टूटकर सभी करों सहित 1,42,000 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। शुक्रवार को इसका भाव 1,45,200 रुपए प्रति 10 ग्राम था। इससे पहले सोना 26 दिसंबर, 2025 को 1,42,300 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। 

चांदी की कीमतों में भी गिरावट जारी रही। यह 4,200 रुपए टूटकर सभी करों सहित 1,86,000 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि शुक्रवार को इसका भाव 1,90,200 रुपए प्रति किलोग्राम था। चांदी इससे पहले आठ दिसंबर, 2025 को इस स्तर के आसपास थी, जब इसका भाव 1,85,000 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया था। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!