4जी सेवाओं के लिए बी.एस.एन.एल. ने किया नोकिया से करार

Edited By Updated: 27 Feb, 2018 09:27 AM

bsnl for 4g services did the contract with nokia

सार्वजनिक दूरसंचार कंपनी बी.एस.एन.एल. ने देश के 10 दूरसंचार सॢकलों में 4जी सेवाएं शुरू करने के लिए नोकिया के साथ सोमवार को करार किया।कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘हम नोकिया जैसा प्रौद्योगिकी भागीदार पाकर गौरवान्वित...

बार्सिलोना: सार्वजनिक दूरसंचार कंपनी बी.एस.एन.एल. ने देश के 10 दूरसंचार सॢकलों में 4जी सेवाएं शुरू करने के लिए नोकिया के साथ सोमवार को करार किया।

कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘हम नोकिया जैसा प्रौद्योगिकी भागीदार पाकर गौरवान्वित हैं और उसके साथ हम देश के दक्षिणी एवं पश्चिमी क्षेत्र में काम कर रहे हैं। हम नए एकल आर.ए.एन. प्रौद्योगिकी पेश कर रहे हैं और 5जी की तरफ बढ़ रहे हैं।’’ 

कंपनी ने कहा कि नोकिया 10 दूरसंचार सर्किलों महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तेलंगाना में प्रौद्योगिकी लगा रही है। इससे बड़े शहरों, उद्यमों तथा प्रौद्योगिकी एवं पर्यटन केंद्रों के करीब 3.8 करोड़ बी.एस.एन.एल. उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचेगा। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!