बजट 2026-27: दिल्ली-वाराणसी समेत 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान

Edited By Updated: 01 Feb, 2026 11:42 AM

budget 2026 27 7 high speed rail corridors announced including delhi varanasi

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश कर रही हैं। बजट में दिल्ली-वाराणसी समेत 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान किया गया है। बनारस और पटना में जहाज मरम्मत सुविधा स्थापित होगी। दिल्ली-वाराणसी, वाराणसी-सिलीगुड़ी में भी हाई-स्पीड...

बिजनेस डेस्कः वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश कर रही हैं। बजट में दिल्ली-वाराणसी समेत 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान किया गया है। बनारस और पटना में जहाज मरम्मत सुविधा स्थापित होगी। दिल्ली-वाराणसी, वाराणसी-सिलीगुड़ी में भी हाई-स्पीड रेल कॉरीडोर बनेंगे। 5 वर्षों में पांच औद्योगिक क्षेत्रों में कार्बन कैप्चर के लिए ₹20 हजार करोड़ का प्रस्ताव दिया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में घोषणा की कि वित्त वर्ष 2026-27 (FY27) के लिए पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपए कर दिया गया है।


आम बजट 2026 : ये हैं सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के प्रस्तावित रूट

मुंबई-पुणे,
पुणे-हैदराबाद,
हैदराबाद-बेंगलुरु,
हैदराबाद-चेन्नई,
चेन्नई-बेंगलुरु,
दिल्ली-वाराणसी
वाराणसी-सिलीगुड़ी
 

निर्मला सीतारमण के बजट भाषण की अब तक की बड़ी बातें

7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे
बायो फार्मा सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़
शुगर कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती
बड़े टेक्सटाइल पार्क बनाए जाएंगे
शहरी आर्थिक क्षेत्र पर प्रति वर्ष 5 हजार करोड़ रुपये खर्च
20 नए जल मार्ग बनाने की तैयारी
4 राज्यों में खनिज कॉरिडोर
3 केमिकल पार्क का निर्माण
एसएमई के लिए 10 हजार करोड़
महात्मा गांधी स्वरोजगार योजना का ऐलान

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!