Edited By Parveen Kumar,Updated: 03 Jul, 2026 07:07 PM

बाजार में खरीदारी के दौरान कई बार लोग बिना जांचे-परखे छुट्टे में मिले नोट रख लेते हैं। ऐसे में नकली नोट मिलने का खतरा भी बना रहता है। इसी वजह से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्राहकों को असली और नकली नोट की पहचान करने के लिए कुछ अहम सुरक्षा फीचर्स...
नेशनल डेस्क : बाजार में खरीदारी के दौरान कई बार लोग बिना जांचे-परखे छुट्टे में मिले नोट रख लेते हैं। ऐसे में नकली नोट मिलने का खतरा भी बना रहता है। इसी वजह से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्राहकों को असली और नकली नोट की पहचान करने के लिए कुछ अहम सुरक्षा फीचर्स बताए हैं। RBI की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, 200 रुपये के नोट में कई ऐसे सुरक्षा चिन्ह मौजूद हैं, जिनकी मदद से उसकी असलियत आसानी से परखी जा सकती है। अगर कभी आपको किसी नोट पर संदेह हो, तो इन फीचर्स की जांच जरूर करें।
200 रुपये के असली नोट की पहचान ऐसे करें
- नोट के बाईं ओर नीचे की तरफ एक वॉटरमार्क विंडो होती है, जिसमें '200' अंक दिखाई देता है। नोट को रोशनी के सामने रखने पर यह स्पष्ट नजर आता है।
- नोट पर '200' का मूल्य देवनागरी (हिंदी) अंकों में भी लिखा होता है।
- नोट के सामने वाले हिस्से के बीच में महात्मा गांधी की तस्वीर होती है।
- दाईं ओर RBI के गवर्नर के हस्ताक्षर, गारंटी क्लॉज (Promise Clause) और RBI का लोगो मुद्रित होता है।
- बाईं ओर ऊपर की तरफ नंबर पैनल में अंक छोटे से बड़े आकार के क्रम में लिखे होते हैं।
- दाईं ओर नीचे की तरफ भी नंबर पैनल में अंक क्रमशः छोटे से बड़े आकार में दिखाई देते हैं।
- नोट के निचले दाईं ओर अशोक स्तंभ (राष्ट्रीय प्रतीक) अंकित होता है।
नोट मिलने पर क्या करें?
अगर आपके पास आया 200 रुपये का नोट संदिग्ध लगे, तो उसे स्वीकार करने से पहले इन सुरक्षा फीचर्स की जांच कर लें। इन संकेतों की मदद से आप असली और नकली नोट के बीच अंतर पहचान सकते हैं और संभावित धोखाधड़ी से बच सकते हैं।