Cardamom Price Hike: इलायची की कीमत में उछाल, आखिर क्यों आसमान छू रहे दाम? आगे और महंगा होने के संकेत

Edited By Updated: 05 Sep, 2026 11:20 AM

cardamom prices hike why are rates skyrocketing

Cardamom Price Hike: रसोई घर से लेकर होटल, रेस्तरां और फूड इंडस्ट्री में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होने वाली छोटी इलायची के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। त्योहारी सीजन में इलायची की खपत बढ़ जाती है। वहीं, भारत के केरल और मध्य अमेरिका के प्रमुख

Cardamom Price Hike: रसोई घर से लेकर होटल, रेस्तरां और फूड इंडस्ट्री में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होने वाली छोटी इलायची के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। त्योहारी सीजन में इलायची की खपत बढ़ जाती है। वहीं, भारत के केरल और मध्य अमेरिका के प्रमुख उत्पादक ग्वाटेमाला में इस साल इलायची की फसल अच्छी न होने के कारण कीमतों पर दबाव बढ़ गया है।

खारी बावली में इलायची के थोक कारोबारी और निर्यातक कपिल जैन के अनुसार, पिछले कुछ समय से इलायची का बाजार तेज है। अलनीनो के प्रभाव से इलायची की पैदावार प्रभावित हुई है। अभी इलायची का औसत दाम करीब 3 हजार रुपए किलो है। अलग-अलग ग्रेड के हिसाब से कीमत 2700 से 4500 रुपए प्रति किलो तक चल रही है। 

7 से 9 मिमी इलायची की मांग

नॉर्दन स्पाइसेज ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रेजिडेंट रवींद्र अग्रवाल के अनुसार, छोटी इलायची की कीमत मुख्य रूप से उसके साइज और ग्रेड पर निर्भर करती है। फिलहाल मार्केट में 7 से 9 मिमी की इलायची आ रही है। पिछले कुछ वर्षों की तुलना में इसके औसत भाव में 10 प्रतिशत की तेजी आई है। भारत के मुकाबले ग्वाटेमाला में एक एकड़ भूमि पर तीन गुना इलायची पैदा होती है।

फेस्टिव सीजन में और तेजी के आसार
कारोबारियों का कहना है कि फेस्टिव सीजन में इलायची की मांग बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में आने वाले दिनों में कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है। कारोबारियों के मुताबिक, फिलहाल बाजार में पर्याप्त स्टॉक भी उपलब्ध नहीं है।

कपिल जैन के अनुमान के अनुसार, इस साल भारत और ग्वाटेमाला को मिलाकर इलायची का कुल उत्पादन करीब 35 से 40 हजार टन तक रह सकता है। उनका मानना है कि मौसम का असर आगे भी बना रहा तो 2027 में कीमतों पर और दबाव पड़ सकता है।

5 हजार रुपए किलो तक पहुंच सकता है भाव

इलायची का इस्तेमाल चाय, मिठाई, पान-मसाला और फार्मा उद्योग के साथ-साथ माउथ फ्रेशनर के रूप में भी बढ़ रहा है। मांग के मुकाबले आपूर्ति कमजोर रहने पर कीमतों में तेजी जारी रह सकती है। कपिल जैन का कहना है कि अगर बाजार की मौजूदा स्थिति बनी रही तो छोटी इलायची का भाव आने वाले समय में 5,000 रुपए प्रति किलो तक पहुंचना भी संभव है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!