Weekly Good Luck (26.10.2026 से 01.11.2026): जानें, इस हफ्ते क्या है आपका Lucky Charm

Edited By Updated: 26 Oct, 2026 10:58 AM

weekly good luck

मेष-  ये वीक आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आने वाला है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। ससुराल पक्ष से

मेष-  ये वीक आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आने वाला है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। ससुराल पक्ष से रिश्तों में यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, वो पहले से दूर होगी। बच्चे अपनी मनपसंद चीज के लिए जिद कर सकते हैं।
उपाय- मां दुर्गा को दो इलायची का भोग लगाएं।
शुभ रंग- हरा  
शुभ नंबर- 2 

वृष- यह सप्ताह व्यस्तता से भरा रहने वाला है। छात्रों को विदेश जाने की इच्छा पूरी होती हुई नजर आएगी। किसी को उधार दिया हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। युवा वर्ग खुद के लिए किए गए फैसले पर भरोसा रखें और धैर्य बनाए रखें। परिवार के किसी मेंबर की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी।
उपाय- प्रतिदिन तुलसी के पौध की सेवा करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ नंबर- 9

मिथुन-  इस वीक ऑफिस में कोई खास और महत्वपूर्ण कार्य करने का मौका मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छा काम करने का मौका मिलेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। अपना घर खरीदने का सपना पूरा होगा। शरीर में पानी की मात्रा कम होने से तकलीफ होगी।
उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ नंबर- 3 

कर्क-  यह वीक आपके लिए बहुत सारी नई चुनौतियां लेकर आने वाला है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई बहुत बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। लेन-देन के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें। हफ्ते के आखिर में घर के किसी सदस्य को नौकरी के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है।
उपाय- मां दुर्गा को श्रृंगार का सामान अर्पित करें।
शुभ रंग- पिंक
शुभ नंबर- 8

सिंह- सरकारी काम कर रहे लोग अपने काम से परेशान रहेंगे। पारिवारिक फंक्शन में जाने का मौका मिलेगा। जॉब की तलाश कर रहे लोगों का इंटरव्यू अच्छा रहेगा। अपने प्रेमी के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। घर के लिए कुछ जरूरी सामान की खरीदारी कर सकते हैं। छात्र अपने करियर के लिए किसी सीनियर से सलाह ले सकते हैं।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
शुभ रंग- समुद्री हरा
शुभ नंबर- 2

कन्या-  बिजनेस के लिए की गई कोई यात्रा आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। जीवनसाथी आपको खुश होने की कोई खास वजह देंगे। इस राशि के युवा मौज-मस्ती में अपना समय व्यतीत करेंगे। खांसी की तकलीफ बढ़ने की संभावना है।
उपाय- अपने पास रूमाल जरूर रखें।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ नंबर- 8

तुला-  व्यापार में कुछ बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी से चल रही गलतफहमियां भी दूर हो जाएंगी। पिता के साथ अपने नए व्यापार को लेकर कोई बात करेंगे। इस राशि के अविवाहित लोग किसी के प्यार में कैद हो सकते हैं। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें।  
उपाय- भगवान शिव की पूजा करें।
शुभ रंग- आसमानी नीला
शुभ नंबर- 5

वृश्चिक- आने वाला सप्ताह बढ़िया रहेगा। आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। कामकाज में आपका मन कम लग सकता है। जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर करने का प्लान बनाएंगे। माता-पिता की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।  
उपाय- कलाई पर मौली बांधे।
शुभ रंग- पीला 
शुभ नंबर- 3

धनु- आपका वीक फायदेमंद रहेगा, शुरुआत बेहतर रहेगी लेकिन सप्ताह के अंत तक तो आपकी बल्ले-बल्ले हो जाएगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। किसी पार्टी में जाने का प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। 
उपाय- शाम को घर के मंदिर में दीप जलाएं।
शुभ रंग- नीला
शुभ नंबर- 9

मकर- इस वीक सोच से ज्यादा लाभ होगा। पूरा सप्ताह खुश रहेंगे। भगवान के प्रति आस्था बढ़ेगी। छात्रों को मेहनत करने की ज़रूरत है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। स्वास्थ्य समस्याओं के कारण चल रहे तनाव से राहत मिलेगी।
उपाय-  भोजन करने से पहले एक बाइट अग्नि को समर्पित करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ नंबर- 1

कुंभ-  यह वीक आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। करियर में व्यस्तता तो रहेगी पर साथ में धन लाभ भी होगा। इस राशि के छात्रों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है। नए बिजनेस को शुरू करने के लिए किसी परिजन की मदद लेनी पड़ सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें नहीं तो लेने के देने पड़ जाएंगे।  
उपाय- मां दुर्गा को लाल चूड़ी चढ़ाने से आपके रिश्ते मजबूत होंगे।
शुभ रंग- पिंक
शुभ नंबर- 2

मीन- यह वीक मीन राशि वालों के लिए शुभता और सौभाग्य से भरा रहने वाला है। सप्ताह के शुरुआत में ही कोई बहुत बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। हफ्ते के मध्य में किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसकी मदद से आपको आर्थिक लाभ होने के योग बनेंगे। घर-परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।
उपाय- सूर्य को नमस्कार करें।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ नंबर- 4  

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!