ब्रिटेन के बाद अब जापान में कोरोना वायरस ने मचाया हाहाकार, GDP में 27.8% की गिरावट

Edited By Updated: 17 Aug, 2020 10:44 AM

corona virus caused outcry in japan gdp dropped by 27 8

ब्रिटेन के बाद अब जापान में कोरोना वायरस ने हाहाकार मचाया हुआ है। कोरोना महामारी के कारण जापान को भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। अप्रैल-जून तिमाही में जापान की आर्थिक विकास दर (जीडीपी) में 27.8 फीसदी की कमी

टोक्योः ब्रिटेन के बाद अब जापान में कोरोना वायरस ने हाहाकार मचाया हुआ है। कोरोना महामारी के कारण जापान को भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। अप्रैल-जून तिमाही में जापान की आर्थिक विकास दर (जीडीपी) में 27.8 फीसदी की कमी दर्ज की गई है और ये अभी तक की रिकॉर्ड कमी है। आज जारी सरकारी डेटा के मुताबिक ये बात कही गई है।

PunjabKesari

कैबिनेट कार्यालय ने बताया कि जापान के जीडीपी में देश की वस्तुओं और सेवाओं का योग तिमाही दर तिमाही आधार पर 7.8 फीसदी गिर गया है। इस वार्षिक दर के आधार पर ये अनुमान लगाया जा सकता है कि अगर ये दर साल भर जारी रही तो देश की जीडीपी पर क्या असर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी पर दिखेंगे इको फ्रेंडली मेड इन इंडिया गणेशा, चीन को लगेगी 40 हजार करोड़ की चपत 

1980 के बाद से आई सबसे बड़ी गिरावट
जापान के मीडिया ने रिपोर्ट किया है कि ये ताजा गिरावट दूसरे विश्व युद्ध के बाद से आई सबसे बड़ी गिरावट है लेकिन जापान के कैबिनेट कार्यालय ने बताया कि ये ताजा आंकड़े 1980 की तुलना के आधार पर तय किए गए हैं। इससे पहले देश की आर्थिक हालत इतनी खराब तब हुई थी जब 2008-2009 में ग्लोबल आर्थिक संकट आया था।

PunjabKesari

आशंका से ज्यादा गिरी जापान की तिमाही
जापान में ये लगातार तीसरी तिमाही है जब आर्थिक विकास दर में भारी गिरावट दर्ज की गई है। पहले आशंका जताई गई थी के देश की जीडीपी 27.2 फीसदी तक सिकुड़ सकती है या कम हो सकती है लेकिन सोमवार को सरकार ने जो आंकड़े जारी किए हैं वो सरकार की आशंका से ज्यादा ही हैं।

यह भी पढ़ें- कोविड-19 सदी में एक बार आने वाले संकट जैसा, 2020-21 में GDP में आएगी गिरावट: बिड़ला

दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जापान पहले से ही प्रभावित होने लगी थी जब पिछले साल के अंत में कोरोना वायरस का प्रकोप हुआ था। गिरावट धीरे-धीरे बढ़ती गई जब कोविड-19 के मामलों में इजाफा हुआ और सोशल डिस्टेंसिंग के प्रतिबंधों के चलते आर्थिक गतिविधियों पर असर पड़ा है।

PunjabKesari

काफी समय से जापान की अर्थव्यवस्था पर निगेटिव असर
जापान की अर्थव्यवस्था जवनरी-मार्च तिमाही के दौरान 0.6 फीसदी सिकुड़ गई थी और पिछले साल अक्टूबर-नवंबर के दौरान भी ये 1.8 फीसदी की गिरावट के बाद ये आशंका जताई जाने लगी थी कि इसमें सुस्ती जारी रह सकती है। वहीं जुलाई-सितंबर में जापान की आर्थिक विकास दर सपाट रही थी।

यह भी पढ़ें- कोविड-19 सदी में एक बार आने वाले संकट जैसा, 2020-21 में GDP में आएगी गिरावट: बिड़ला

ब्रिटेन की GDP में 20.4 प्रतिशत की गिरावट
ब्रिटेन में कोरोना वायरस महामारी पर काबू पाने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के चलते दूसरी तिमाही में जीडीपी में 20.4 प्रतिशत की कमी आई, जिसके साथ ही अर्थव्यवस्था आधिकारिक रूप से मंदी की चपेट में आ गई है। ब्रिटेन में लगातार दो तिमाही के दौरान नकारात्मक विकास दर होने पर अर्थव्यवस्था को आधिकारिक रूप से मंदी की चपेट में माना जाता है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2020 की पहली तिमाही में अर्थव्यवस्था 2.2 प्रतिशत घटी थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!