रूई बाजार तेजी की पटरी पर दौड़ा

Edited By vasudha,Updated: 13 Jan, 2020 10:24 AM

cotton market ran on the fast track

कपड़ा मंत्रालय के उपक्रम भारतीय कपास निगम (सी.सी.आई.) ने गत 8 जनवरी तक देश के विभिन्न कपास पैदावार राज्यों में 35.18 लाख गांठ कपास (नरमा) न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) पर खरीदा है। सूत्रों के अनुसार सी.सी.आई. द्वारा 35.18 लाख खरीदी गई गांठों में...

बिजनेस डेस्क: कपड़ा मंत्रालय के उपक्रम भारतीय कपास निगम (सी.सी.आई.) ने गत 8 जनवरी तक देश के विभिन्न कपास पैदावार राज्यों में 35.18 लाख गांठ कपास (नरमा) न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) पर खरीदा है। सूत्रों के अनुसार सी.सी.आई. द्वारा 35.18 लाख खरीदी गई गांठों में उत्तरी जोन राज्यों पंजाब, हरियाणा व राजस्थान की 4,25,000 गांंठ, गुजरात 2,00,000 गांठ,महाराष्ट्र 5,50,000 गांठ, मध्य प्रदेश 96,000 गांठ, तेलंगाना 2,00,000 गांठ, आंध्र प्रदेश 92,000 गांठ, कर्नाटक 1,05,000 गांठ व ओडिशा की 50,000 गांठ शामिल हैं। शनिवार को देश में भी कपास आमद घट कर 2,42,000 गांठ होने की सूचना है। जबकि पंजाब, हरियाणा व राजस्थान की मंडियों में आमद लगभग 38,000 गांठ पहुंची। आंकड़ों को देखकर लगता है कि रूई बाजार तेजी की पटरी पर दौड़ रहा है।

 

शनिवार तक उत्तरी क्षेत्रीय राज्यों की घरेलू मंडियों में कपास की लगभग 45.75 लाख गांठ कपास आमद पहुंची जिसमें पंजाब में 5.98 लाख गांठ, हरियाणा 17,04,000 गांठ, श्रीगंगानगर सर्कल 12.98 लाख व लोअर राजस्थान में 9.75 लाख गांठों की आमद आई है। देश में चालू कपास फसल साल 2019-20 के दौरान उत्पादन से अलग-अलग आंकड़े आ रहे हैं। कॉटन एडवाइजरी बोर्ड (सी.ए.बी.) के अनुसार 3.60 करोड़ गांठ उत्पादन होगा जबकि कॉटन एसोसिएशन आफ इंडिया (सी.ए.आई.) का कहना है उत्पादन 3,54,50 करोड़ गांठ रहेगा। कारोबारी पंकज शारदा डी.डी.पी.एल. सिरसा के अनुसार उत्पादन 3.75 करोड़ गांठ से अधिक होगा। नए वर्ष पर रूई व्यापार अबोहर 4031 रुपए मन, आदमपुर 4020 रुपए, ऐलनाबाद 4020 रुपए, रावतसर 4030 रुपए फतेहाबाद 4025 रुपए, कलायत 4035 रुपए, उचाना 4035 रुपए, हनुमानगढ़ 4025 रुपए व मलोट 4055 रुपए मन के हिसाब से कारोबार रहा। रूई बाजार में 11 दिनों के अंदर रूई कीमतों में 110 से 125 रुपए मन तेजी आ गई है। 

 

शनिवार को रूई व्यापार जींद 4127 रुपए मन, ऐलनाबाद 4125 रुपए, फतेहाबाद 4130 रुपए, आदमपुर 4130 रुपए, मलोट 4118 रुपए, बठिंडा 4151 रुपए व अबोहर 4155 रुपए प्रति मन धंधा हुआ जबकि इन कीमतों में कताई मिलों की खूब डिमांड रही लेकिन कपास जिनर (रूई बिकवाल) को रूई कीमतों में जल्दी ही 200-300 रुपए मन कीमतें बढऩे की उम्मीद जागी है क्योंकि रूई कीमतें शनिवार सुबह से सायं तक 30-35 रुपए मन बढ़ा कर बोले गए। पंजाब में रूई भाव 4130-4165 रुपए मन, हरियाणा 4120-4150 रुपए, हनुमानगढ़ सर्कल 4130-4150 रुपए मन रहे। एक कपास जिनर तेजडि़ए के अनुसार इस सत्र रूई भाव 6000 रुपए मन होंगे।  

 

भारत से कपास निर्यात में इजाफाअंतर्राष्ट्रीय बाजार में रूई कीमतों में तेजी के कारण भारत में रूई निर्यात की रफ्तार में इजाफा हुआ है। सूत्रों के अनुसार बंगलादेश, चीन, वियतनाम आदि देशों की खरीद भारत में बढ़ी है। जाने-माने रूई निर्यातक डी.डी. कॉटन के एम.डी. अरुण सेखसरिया के अनुसार पिछले पखवाड़े में बहुत बढिय़ा कारोबार हुआ है। 1 अक्तूबर से शुरू हुए इस नए कपास सीजन के दौरान विभिन्न देशों को 10 लाख गांठ कपास भेजी जा चुकी है।  सेखसरिया के अनुसार जनवरी व फरवरी माह के दौरान लगभग 7 लाख गांठ निर्यात का अनुबंध किया जा चुका है। भारत में 2 सालों में कपास का न्यूनतम खरीद भाव 38 फीसदी  तक बढ़ा कर 5550 रुपए प्रति किं्वटल हो चुका है। 

 

किसानों को बड़ी तेजी की सम्भावना 
किसानों को रूई बाजार में तेजी आने से उनकी कपास कीमतों में बड़ी तेजी की सम्भावना है। किसानों को बड़ी उम्मीद है कि कपास के भाव जल्द ही 6000 रुपए किं्वटल होंगे। आजकल बढिय़ा कपास भाव 5250-5400 रुपए क्विंटल बिक रहा है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!