गिर गए कच्चे तेल के भाव, इस राज्य में सबसे सस्ता मिल रहा Petrol-Diesel

Edited By Updated: 11 Oct, 2024 01:01 PM

crude oil prices have fallen petrol and diesel are cheapest

घर से निकलने से पहले पेट्रोल-डीजल के रेट जरूर चेक कर लें। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बाद शुक्रवार को राहत देखने को मिली। ब्रेंट क्रूड 0.27 डॉलर घटकर 79.13 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.24...

बिजनेस डेस्कः घर से निकलने से पहले पेट्रोल-डीजल के रेट जरूर चेक कर लें। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बाद शुक्रवार को राहत देखने को मिली। ब्रेंट क्रूड 0.27 डॉलर घटकर 79.13 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.24 डॉलर की कमी के साथ 75.61 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। 

भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल इस राज्य में

भारत में सबसे सस्ता ईंधन बेचने वाला केंद्र शासित प्रदेश अंडमान-निकोबार है। अंडमान निकोबार के पोर्ट ब्लेयर में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत केवल 82.42 रुपए है। जबकि, डीजल 78.01 रुपए लीटर। 

एक अक्टूबर को कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल के करीब थी। बीच में यह 80 डॉलर पर पहुंच गई थीं। ब्लूमबर्ग एनर्जी पर दिए गए आज के ताजा रेट के मुताबिक ब्रेंट क्रूड 0.60 पर्सेंट गिरकर 78.92 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। वहीं, डब्ल्यूटीआई 75.45 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था।

महानगरों में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत?

नई दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपए है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपए प्रति लीटर है। वहीं, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपए प्रति लीटर है। नई दिल्ली में आज डीजल की कीमत 87.62 रुपए है। वहीं, मुंबई में डीजल की कीमत 92.15 रुपए है। कोलकाता में डीजल की कीमत 90.76 रुपए प्रति लीटर है और चेन्नई में डीजल के दाम 92.34 रुपए प्रति लीटर है।

राज्य पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
अंडमान और निकोबार 82.42 78.01
आंध्र प्रदेश 108.29 96.17
अरुणाचल प्रदेश 90.92 80.44
चंडीगढ़ 94.24 82.40
बिहार 105.18 92.04

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!