Gold-Silver price 31 july: सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी आई गिरावट, चेक करें कितने गिरे दाम

Edited By Updated: 31 Jul, 2026 10:29 AM

gold gets cheaper silver also sees a decline

Gold Silver price today: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार (31 जुलाई) को सोने-चांदी में गिरावट आई है। MCX पर 10 ग्राम सोना 578 रुपए गिरकर 1,42,654 रुपए पर है और चांदी में 727 रुपए की गिरावट आई है, एक किलोग्राम चांदी 2,19,240 रुपए पर है।

Gold Silver price today: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार (31 जुलाई) को सोने-चांदी में गिरावट आई है। MCX पर 10 ग्राम सोना 578 रुपए गिरकर 1,42,654 रुपए पर है और चांदी में 727 रुपए की गिरावट आई है, एक किलोग्राम चांदी 2,19,240 रुपए पर है।

सर्राफा बाजार में सोना-चांदीराष्ट्रीय

जधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमतें 1,000 रुपए बढ़कर 1.48 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम हो गईं। इसकी वजह वैश्विक बाजार में मजबूत रुझानों के बीच आभूषण और फुटकर विक्रेताओं की ओर से ताजा लिवाली है। इससे पिछले सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,47,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, हालांकि, चांदी की कीमत 600 रुपए टूटकर 2,24,700 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) रह गई, जबकि बुधवार को यह 2,25,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 

कारोबारियों ने कहा कि आभूषण विक्रेताओं और स्टॉक रखने वालों की मांग बढ़ने से घरेलू सोने की कीमतें थोड़ी बढ़ीं; हालांकि, रुपया मजबूत होने से कीमतों में और बढ़ोतरी सीमित रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ''फेडरल रिजर्व की हालिया नीतिगत घोषणा के बाद डॉलर में गिरावट के बीच इस कीमती धातु की मांग बढ़ने से बृहस्पतिवार को सोने की कीमतों में तेजी आई।'' 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!