Cryptocurrency Market: एक बयान से क्रिप्टो मार्केट में तेजी, $72,000 की ओर दौड़ा Bitcoin

Edited By Updated: 14 Mar, 2026 01:04 PM

crypto market surges on a single statement bitcoin races towards 72 000

ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में एक बार फिर तेज़ी का माहौल देखने को मिल रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल करेंसी Bitcoin तेज उछाल के साथ 72,000 डॉलर के स्तर की ओर बढ़ती नजर आ रही है। हाल ही में Scott Bessent के बयान के बाद निवेशकों की महंगाई और...

बिजनेस डेस्कः ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में एक बार फिर तेज़ी का माहौल देखने को मिल रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल करेंसी Bitcoin तेज उछाल के साथ 72,000 डॉलर के स्तर की ओर बढ़ती नजर आ रही है। हाल ही में Scott Bessent के बयान के बाद निवेशकों की महंगाई और तेल की कीमतों को लेकर बनी चिंता कुछ कम हुई है, जिसका सकारात्मक असर क्रिप्टो और शेयर बाजार दोनों पर पड़ा है।

तेल और महंगाई पर बयान से बढ़ा भरोसा

अमेरिकी ट्रेजरी के बयान के बाद बाजार में यह संकेत मिला कि महंगाई को काबू में रखा जा सकता है। इसके बाद कच्चे तेल की कीमतों में करीब 2 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट भी देखी गई। इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा और जोखिम वाले निवेश विकल्पों, खासकर बिटकॉइन में खरीदारी तेज हो गई।

ऑल्टकॉइन्स में भी तेज़ उछाल

बिटकॉइन के साथ अन्य प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी में भी अच्छी तेजी देखने को मिली। Ethereum करीब 4.3% तक ऊपर ट्रेड कर रहा है, जबकि BNB, XRP और Solana में 5% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई है।

बिटकॉइन ETF में बढ़ रहा निवेश

बाजार के आंकड़ों के अनुसार अमेरिकी स्पॉट बिटकॉइन ETF में 11, 12 और 13 मार्च को भारी निवेश देखने को मिला है। इससे संकेत मिलता है कि बड़े संस्थागत निवेशक भी क्रिप्टोकरेंसी में दिलचस्पी बढ़ा रहे हैं।

फेडरल रिजर्व की बैठक पर नजर

अब निवेशकों की नजर Federal Reserve की 17–18 मार्च को होने वाली बैठक और 18 मार्च को जारी होने वाले PPI (Producer Price Index) डेटा पर टिकी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि इन फैसलों से यह साफ हो सकता है कि आने वाले महीनों में ब्याज दरों में कटौती की संभावना है या नहीं।

फिलहाल बाजार में यह माना जा रहा है कि बिटकॉइन 70,000 डॉलर के स्तर को मजबूत सपोर्ट ज़ोन बनाने की कोशिश कर रहा है, जो आगे की कीमतों की दिशा तय करने में अहम साबित हो सकता है।

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!