Edited By Niyati Bhandari,Updated: 27 Aug, 2026 12:49 PM

Aaj Ka Good Luck (27th August 2026): 27 अगस्त 2026 का दिन प्रेम, करियर, धन और भाग्य के लिहाज से कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। ग्रहों की चाल के अनुसार आज प्रत्येक राशि के लिए विशेष गुडलक का योग बन रहा है। आइए जानें आपकी राशि का आज का गुडलक...
Aaj Ka Good Luck (27th August 2026): 27 अगस्त 2026 का दिन प्रेम, करियर, धन और भाग्य के लिहाज से कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। ग्रहों की चाल के अनुसार आज प्रत्येक राशि के लिए विशेष गुडलक का योग बन रहा है। आइए जानें आपकी राशि का आज का गुडलक और उसे बढ़ाने के आसान उपाय।
मेष- सरकारी काम, अधिकार से जुड़े कार्य सफल होंगे। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा।
उपाय- जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करें।
वृष- आज रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कारोबार में मुनाफा होगा। बॉस आप से प्रसन्न रहेंगे। बिगड़े काम बनने लगेंगे।
उपाय- अनावश्यक जल का रिसाव रोकें।
मिथुन- आज इस राशि के जातकों का भाग्योदय होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और लंबे समय से रुके काम फिर से सुचारू रूप से चलना शुरू हो जाएंगे।
उपाय- रसोई में अनावश्यक सामान जमा न होने दें।
कर्क- इन्वेस्टमेंट करने के लिए समय उत्तम है। भाग्य का अच्छा साथ प्राप्त होगा। नए लोगों के संपर्क में आएंगे, नए रिलेशन बनेंगे।
उपाय- घर और कार्यस्थल में अनावश्यक अव्यवस्था न रखें।
सिंह- आज का समय धीरे-धीरे बेहतर होगा। धन की आमदनी भी बढ़ेगी और आप अपनी कम्युनिकेशन स्किल से दूसरों को प्रभावित भी कर पाएंगे।
उपाय- प्रवेश द्वार पर गंदगी, टूटे सामान या बेकार वस्तुएं जमा न होने दें।
कन्या- आज का दिन आपके लिए खुशियों की पोटली लेकर आ रहा है। नौकरी तथा कारोबार में जबरदस्त कामयाबी मिलेगी।
उपाय- आय के साथ दान-पुण्य को जोड़ें।
तुला- आज अपने बिजनेस का विस्तार कर सकते हैं। पदोन्नति की संभावना भी अधिक रहेगी। विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है और समाज में रुतबा बढ़ेगा।
उपाय- घर में स्वस्थ और हरे पौधे रखें।
वृश्चिक- आज का दिन बहुत शानदार रहने वाला है। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
उपाय- लक्ष्मी पूजा और दीपदान करें।
धनु- आत्मविश्वास बहुत प्रबल रहेगा। सुख और सौभाग्य में अपार वृद्धि होगी। विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है तो आपकी मुराद पूरी हो सकती है।
उपाय- आर्थिक निर्णय में लालच और जल्दबाजी से बच कर रहें।
मकर- कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याओं में आराम मिलेगा। आध्यात्मिक तौर पर आगे बढ़ पाएंगे। वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
उपाय- पूजा स्थल पर सफाई का खास ध्यान रखें।
कुंभ- आज खुशियां आपके पास चलकर आएंगी। जिस बात का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, वह सपना पूरा होगा।
उपाय- धन रखने वाली अलमारी में लाल कपड़ा बिछाएं।
मीन- व्यापार, सौदे, कला, विलासिता और आर्थिक लाभ से जुड़े कार्यों के लिए समय अनुकूल रहेगा। नया फ्लैट या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
उपाय- बंद घड़ी, टूटे आईने, खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान और बेकार कबाड़ को घर में लंबे समय तक न रखें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ