Edited By Niyati Bhandari,Updated: 26 Aug, 2026 10:24 AM

Aaj Ka Good Luck (26th August 2026): हर दिन अपने साथ नई उम्मीद, नए अवसर और कुछ खास संकेत लेकर आता है। ज्योतिष के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति हमारे दिन को प्रभावित कर सकती है और सही समय पर किए गए छोटे-से उपाय सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में मदद कर...
Aaj Ka Good Luck (26th August 2026): हर दिन अपने साथ नई उम्मीद, नए अवसर और कुछ खास संकेत लेकर आता है। ज्योतिष के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति हमारे दिन को प्रभावित कर सकती है और सही समय पर किए गए छोटे-से उपाय सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। आज का दिन किस राशि के लिए सौभाग्य लेकर आया है, किसे मिल सकती है कोई अच्छी खबर और किन राशियों को किन बातों में सावधानी बरतनी चाहिए—जानिए 12 राशियों के लिए आज का गुडलक और आसान उपाय।
मेष- किसी नई गतिविधि में भाग लेने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। रुका हुआ धन तो प्राप्त होगा ही, अन्य स्रोतों से भी धन लाभ होगा।
उपाय- आवाज में थोड़ा अपनापन लाएं।
वृष- टेक्नोलॉजी क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष रूप से लाभ के योग बने हुए हैं। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है और उन्हें मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा।
उपाय- किसी के बहकावे में न आएं।
मिथुन- कारोबार में छोटी-मोटी अड़चनें आ सकती हैं लेकिन आप अपनी वाकपटुता से काम निकालने में कामयाब रहोगे। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आपको सावधान रहना है।
उपाय- अहंकार से बचें।
कर्क- पुराने तनाव को दूर भगाने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। अपनी दुनिया में सुकून प्राप्त करेंगे। प्रेम में मधुरता और समर्पण बना रहेगा।
उपाय- खुद और दूसरों की अत्यधिक आलोचना न करें।
सिंह- इस समय कर्म क्षेत्र पर विशेष फोकस रहेगा और आप की नेतृत्व क्षमता को भी सराहा जाएगा। आप के व्यवहार में थोड़ा सा क्रोध फूट सकता है।
उपाय- हरे रंग का उपयोग करें।
कन्या- इस समय पर आपके खर्चे पहले से अधिक बढ़ सकते हैं। साथ ही साथ आपको भूमि संबंधित चीजों में नुकसान हो सकता है। बेवजह का तनाव या क्रोध आपके स्वास्थ्य में भी गिरावट ला सकता है।
उपाय- किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें।
तुला- आप में नेतृत्व शक्ति बढ़ेगी और निर्णय लेने की क्षमता भी आपकी पहले से तेज रहेगी। यदि आपको रक्तचाप की समस्या है तो आपको सावधान रहना होगा। लापरवाही से आपकी समस्या बढ़ सकती है।
उपाय- सकारात्मक सोच और संयम बनाए रखें।
वृश्चिक- यदि आज भोजन में लापरवाही बरती तो आपके लिए नुकसान साबित हो सकता है। वहीं आपको ध्यान रखना है कि आप अपने व्यवहाार से किसी सहयोगी को ठेस न पहुंचाएं।
उपाय- किसी की निंदा व चुगली न करें।
धनु- आज खुद को समझने का दिन है। बेचैन ऊर्जा को शांत करने में सफल होंगे। वाहन चलाते समय सावधान रहना जरूरी है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
उपाय- जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करें।
मकर- आज ग्रहों की स्थिति आपके लिए काफी अनुकूल रहेगी। आर्थिक लाभ मिलने के साथ-साथ प्रमोशन के योग भी बनते हैं लेकिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
उपाय- क्रोध न करें।
कुंभ- आज किया गया निवेश, भविष्य में बहुत सफलता देगा। दूसरों के कामों में लगे रहने के बजाय खुद के लिए थोड़ा वक्त निकालने का दिन है।
उपाय- राधा-कृष्ण की पूजा करें।
मीन- आज अपनी गहरी सोच और समझदारी का उपयोग करके हर समस्या को पार कर लेंगे। घर में बुजुर्गों को आंखों में परेशानी आ सकती है। वैसे निवेश के लिए यह समय अनुकूल रहेगा।
उपाय- रोज अपने काम की छोटी-सी योजना बनाकर चलें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ