Raksha Bandhan 2026 in Panchak: रक्षाबंधन 2026 पर 'अग्नि पंचक' का साया, जानें तारीख, समय और जरूरी नियम

Edited By Updated: 26 Aug, 2026 01:26 PM

raksha bandhan 2026 in panchak

Raksha Bandhan 2026 in Panchak: साल 2026 में रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाने वाला है लेकिन इस बार रक्षाबंधन के पर्व पर पंचक का साया मंडरा रहा है, जिससे कई लोगों के मन में संशय और असमंजस की स्थिति बन गई है।

Raksha Bandhan 2026 in Panchak: रक्षाबंधन 2026 पर 'अग्नि पंचक' का साया रहेगा। क्या इस बार बहनें बांध पाएंगी अपने भाईयों को रक्षा सूत्र? जानें तारीख, समय और भूलकर भी न किए जाने वाले काम। 27 अगस्त 2026 गुरुवार से शुरू हो रहा है बेहद संवेदनशील 'अग्नि पंचक', इन पांच दिनों में भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान।

PunjabKesari Raksha Bandhan 2026 in Panchak

Panchak August 2026 Date and Timing अगस्त 2026 में पंचक का समय और तारीख
सनातन पंचांग के अनुसार, साल 2026 के अगस्त महीने में पंचक की शुरुआत रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले होने जा रही है:
पंचक प्रारंभ: 27 अगस्त 2026 (गुरुवार) को दोपहर 01:35 बजे से
पंचक समाप्त: 1 सितंबर 2026 (मंगलवार) को सुबह 03:23 बजे तक

PunjabKesari Raksha Bandhan 2026 in Panchak

पंचक काल में भाई को राखी बांधी जा सकती है
ज्योतिष शास्त्र के नियमों और मान्यताओं के अनुसार, पंचक को पूरी तरह से शुभ नहीं माना जाता लेकिन भाई की कलाई पर राखी बांधी जा सकती है। इसमें पंचक का किसी भी तरह का कोई विचार नहीं किया जा सकता। बहनें बिना किसी डर या संशय के अपने भाइयों को राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना कर सकती हैं।

PunjabKesari Raksha Bandhan 2026 in Panchak

What is Agni Panchak क्या होता है 'अग्नि पंचक' ?
ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, पंचक का आरंभ जब मंगलवार अथवा गुरुवार से होता है, तो उसे 'अग्नि पंचक' कहा जाता है। चूंकि इस बार पंचक गुरुवार, 27 अगस्त से शुरू होने जा रहा है, इसलिए इसे अग्नि पंचक के नाम से जाना जाएगा। अग्नि पंचक के दौरान आग लगने, दुर्घटना या किसी भी तरह की हानि होने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। इस दौरान किसी भी तरह का नया निर्माण कार्य शुरू करने, नई मशीनरी खरीदने या किसी भी प्रकार के औजारों का उपयोग न करने की हिदायत दी जाती है। हालांकि, ये कई मायनों में अच्छा भी है, यदि आपका कोई कोर्ट-कचहरी में केस या पुराना वाद-विवाद चल रहा है, तो उसे सुलझाने के लिए इस समय का सदुपयोग किया जा सकता है।

PunjabKesari Raksha Bandhan 2026 in Panchak

What Not to Buy in Panchak खरीदारी पर भी रहेगी मनाही 
शास्त्रों कहते हैं, इन 5 दिनों की अवधि में कुछ खास चीजों की खरीदारी से पूरी तरह बचना चाहिए। पंचक के दौरान लकड़ी, लोहा, चारपाई या बेड और नए कपड़े खरीदना वर्जित है। ऐसा करने से आर्थिक तंगी और जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। इन सब के लिए ये समय अशुभ रहता है।

PunjabKesari Raksha Bandhan 2026 in Panchak

क्या शुभ कार्य कर सकते हैं?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पंचक के इन 5 दिनों में विवाह, गृह प्रवेश और मुंडन जैसे बड़े मांगलिक व शुभ कार्य वर्जित होते हैं। हालांकि, पूजा-पाठ, सामान्य दैनिक कामकाज और व्यापारिक सौदों को विशेष नक्षत्रों और परिस्थितियों में किया जा सकता है।

PunjabKesari Raksha Bandhan 2026 in Panchak

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!