दि‍ल्ली में बनेगी देश की सबसे ऊंची इमारत, होंगे 5000 घर

Edited By Updated: 19 Dec, 2016 03:37 PM

delhi  s tallest building will be in delhi

दिल्ली के कड़कड़डूमा में सबसे ऊंची रिहाइशी इमारत बनाई जाएगी।

नई दिल्लीः दिल्ली के कड़कड़डूमा में सबसे ऊंची रिहाइशी इमारत बनाई जाएगी। यह योजना काफी दिनों से प्रस्तावित है। लेकिन आर्थिक कारणों के चलते यह प्रोजेक्ट कई दिनों से पेंडिंग था। हालांकि अभी तक देश की सबसे ऊंची इमारत मुंबई में है। इस इमारत के बनने के बाद यह देश की सबसे ऊंची इमारतों में नंबर वन पर गिनी जाएगी।

पहले बनाए जाने थे 100 टावर
डीडीए ने मार्च 2015 में ईस्ट इंडिया हब का एेलान किया था। जिसके अंतर्गत 100 मंजिला टावर बनाए जाने की बात कही गर्इ थी। लेकिन अब इसे 65 मंजिल का बनाया जाएगा। परियोजना से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, इमारत की ऊंचाई 100 मंजिल (करीब 300 मीटर) प्रस्तावित थी। मगर हिंडन व आईजीआई एयरपोर्ट ने इतनी ऊंची इमारत को एनओसी नहीं दी है। वहीं, 100 मंजिला इमारत बनाने वाली विशेषज्ञ कंपनी भी नहीं है। इसके चलते टावर में 60-65 मंजिल होने की उम्मीद है।

2017 में शुरू होगा प्रोजेक्ट
ईस्ट दिल्ली हब के निर्माण का काम 2017 में शुरू होने की उम्मीद है। परियोजना की पहली रिपोर्ट जनवरी में आएगी। इसके बाद काम का आगे शुरू होगा। डीडीए ने इस ईस्ट दिल्ली हब के निर्माण के लिए एनबीसीसी से हाथ मिलाया है।

क्या है परियोजना
यह इमारत 65 मंजिला होगी। इमारत को सिक्योरिटी सिस्टम से लैस किया जाएगा। मॉडल टेक्नोलॉजी से लैस पार्किंग, शॉपिंग सेंटर होगा। परियोजना में 4,800 घर होंगे और 80,000 वर्ग मीटर का भाग रिटेल के लिए होगा। इसके अलावा, 5 एकड़ का एक पार्क भी होगा। इसमें लो इंकम कैटेगरी के लोगों के लिए भी घर होंगे जो बेहद कम कीमत में मिलेंगे। जबकि बाकी घर सेमी लग्जरी, मिडिल क्लास और लग्जरी हाउस होंगे। हब में एक टॉवर सबसे ऊंचा होगा। बाकी टॉवर 20 मंजिल के होंगे।

सिविक सेंटर है अभी दिल्ली की सबसे ऊंची इमारत
दिल्ली में अभी सबसे ऊंची इमारत सिविक सेंटर है। यह इमारत 28 मंजिला है। इसकी कुल ऊंचाई 112 मीटर है। यह इमारत 1,16,000 स्क्वॉयर मीटर है। इसका इनॉग्रेशन अप्रैल 2010 में हुआ था। जिसे बनाने में 600 करोड़ का खर्च आया था।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!