Edited By jyoti choudhary,Updated: 23 Apr, 2026 12:09 PM

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर शेयर बाजार पर लगातार दिख रहा है। गुरुवार को भी बाजार में गिरावट रही, जबकि इससे पहले बुधवार को भी बाजार दबाव में था। हालांकि इस गिरावट के बीच अडानी ग्रुप के शेयरों में मजबूती देखने को मिली, जिससे ग्रुप के चेयरमैन...
बिजनेस डेस्कः पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर शेयर बाजार पर लगातार दिख रहा है। गुरुवार को भी बाजार में गिरावट रही, जबकि इससे पहले बुधवार को भी बाजार दबाव में था। हालांकि इस गिरावट के बीच अडानी ग्रुप के शेयरों में मजबूती देखने को मिली, जिससे ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की संपत्ति में बड़ा इजाफा हुआ।
ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के अनुसार, अडानी की नेटवर्थ में 3.32 अरब डॉलर (करीब 31,239 करोड़ रुपए) की बढ़ोतरी हुई है और उनकी कुल संपत्ति 98.7 अरब डॉलर तक पहुंच गई है। वे एशिया के सबसे अमीर और दुनिया के 18वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। इस साल अब तक उनकी संपत्ति में 14.2 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है।
वहीं मुकेश अंबानी की संपत्ति में बुधवार को 35.1 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। उनकी कुल नेटवर्थ 91.3 अरब डॉलर है, जिससे वे एशिया में दूसरे और दुनिया में 20वें स्थान पर हैं। हालांकि इस साल अब तक उनकी संपत्ति में 16.4 अरब डॉलर की गिरावट आई है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों की बात करें तो 5 जनवरी को यह 1,611 रुपए के स्तर पर था लेकिन इसके बाद इसमें करीब 15% की गिरावट आई है। इस गिरावट से कंपनी के मार्केट कैप में लगभग 3.37 लाख करोड़ रुपए की कमी आई है।
दुनिया के टॉप अमीर
- एलन मस्क 655 अरब डॉलर के साथ पहले स्थान पर हैं
- लैरी पेज दूसरे स्थान पर (289 अरब डॉलर)
- जेफ बेजोस तीसरे स्थान पर (275 अरब डॉलर)
- सर्गेई ब्रिन चौथे स्थान पर (269 अरब डॉलर)
- लैरी एलिसन पांचवें स्थान पर (239 अरब डॉलर)
- मार्क जकरबर्ग छठे स्थान पर (239 अरब डॉलर)
- माइकल डेल सातवें स्थान पर (180 अरब डॉलर)
- आरनॉल्ट को सबसे बड़ा नुकसान
- जेंसन हुआंग आठवें स्थान पर (167 अरब डॉलर)
- बर्नार्ड आरनॉल्ट नौवें स्थान पर खिसक गए (160 अरब डॉलर)
- जिम वॉल्टन दसवें स्थान पर (155 अरब डॉलर)