घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 70 हजार के पार

Edited By Updated: 11 Jun, 2020 03:11 PM

domestic air passengers cross 70 thousand

नियमित घरेलू यात्री विमान सेवा 25 मई को दुबारा शुरू होने के बाद 17वें दिन बुधवार को रिकॉर्ड 712 उड़ानें रवाना हुईं और पहली बार 70 हजार से अधिक यात्रियों ने सफर किया।

नई दिल्लीः नियमित घरेलू यात्री विमान सेवा 25 मई को दुबारा शुरू होने के बाद 17वें दिन बुधवार को रिकॉर्ड 712 उड़ानें रवाना हुईं और पहली बार 70 हजार से अधिक यात्रियों ने सफर किया। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर बताया ‘‘घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या लगातार नई ऊंचाई को छू रही है। दस जून को 17वें दिन कुल 712 उड़ानें रवाना हुईं जिनमें 70 हजार 959 यात्रियों ने सफर किया।'' 

दो महीने बंद रहने के बाद हवाई यात्री परिवहन दुबारा शुरू होेने के बाद से यह उड़ानों और यात्रियों की सर्वाधिक संख्या है। इन 17 दिनों में उड़ानों की संख्या दूसरी बार सात सौ के पार पहुँची है जबकि यात्रियों की संख्या पहली बार 70 हजार के पार पहुँची है। इससे पहले मंगलवार को कुल 655 उड़ानें रवाना हुईं जिनमें 60 हजार 845 यात्रियों ने सफर किया था। 

कोविड-19 महामारी का संक्रमण नियंत्रित करने के लिए सरकार ने 25 मार्च से देश में घरेलू उड़ानों के परिचालन पर रोक लगा दी थी। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन 22 मार्च से ही बंद है। केंद्र सरकार ने नये दिशा-निर्देशों के साथ 25 मई से एक-तिहाई घरेलू यात्री उड़ानों के परिचालन की अनुमति दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!