EPF खाताधारकों का इंतजार खत्म, 15 जुलाई तक खातों में आएगा 8.25% ब्याज

Edited By Updated: 10 Jul, 2026 05:43 PM

epf account holders 8 25 interest will be credited to accounts july 15

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों खाताधारकों के लिए राहत भरी खबर है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए तय 8.25 प्रतिशत ब्याज 15 जुलाई 2026 तक सदस्यों के पीएफ खातों में जमा कर दिया जाएगा। लंबे समय से ब्याज का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को अगले कुछ...

बिजनेस डेस्कः कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों खाताधारकों के लिए राहत भरी खबर है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए तय 8.25 प्रतिशत ब्याज 15 जुलाई 2026 तक सदस्यों के पीएफ खातों में जमा कर दिया जाएगा। लंबे समय से ब्याज का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को अगले कुछ दिनों में इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

मंत्री ने बताई तारीख

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि EPFO ने वित्त वर्ष 2025-26 का ब्याज करीब 34 करोड़ खातों में जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि 15 जुलाई तक अधिकांश सदस्य अपनी पासबुक में ब्याज की राशि देख सकेंगे। इस वर्ष कुल ब्याज भुगतान 1.4 लाख करोड़ रुपए से अधिक रहने का अनुमान है।

EPFO के अनुसार, ब्याज की गणना पूरे वित्त वर्ष के दौरान खाते में जमा राशि के आधार पर की जाती है। पुरानी कर व्यवस्था के तहत आयकर अधिनियम की धारा 80C के अंतर्गत निर्धारित सीमा तक EPF पर मिलने वाला ब्याज कर-मुक्त रहता है।

कैसे चेक करें अपना अकाउंट

खाताधारक अपने खाते में ब्याज जमा होने की जानकारी EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए UAN और पासवर्ड की मदद से पासबुक पोर्टल में लॉगइन करना होगा। लॉगइन के बाद सदस्य अपनी पासबुक में पूरा लेनदेन और ब्याज की एंट्री देख सकते हैं तथा जरूरत पड़ने पर पासबुक का PDF भी डाउनलोड कर सकते हैं।

इसके अलावा, सदस्य उमंग (UMANG) ऐप के जरिए भी अपने पीएफ खाते की पासबुक और ब्याज से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं। EPFO ने स्पष्ट किया है कि ब्याज की राशि क्रेडिट होने से पहले आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसके बाद यह पासबुक में दिखाई देगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!