EPFO ने जुलाई में 21.04 लाख नए सदस्य जोड़े, पिछले वर्ष की तुलना में 5.55% का हुआ इजाफा

Edited By Updated: 23 Sep, 2025 02:43 PM

epfo added 21 04 lakh new members in july an increase of 5 55

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने जुलाई महीने में शुद्ध रूप से सालाना आधार पर 5.55 प्रतिशत अधिक 21.04 लाख सदस्य जोड़ें। श्रम मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, ईपीएफओ ने जुलाई 2025 में शुद्ध रूप से...

नई दिल्लीः कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने जुलाई महीने में शुद्ध रूप से सालाना आधार पर 5.55 प्रतिशत अधिक 21.04 लाख सदस्य जोड़ें। श्रम मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, ईपीएफओ ने जुलाई 2025 में शुद्ध रूप से 9.79 लाख नए सदस्य जोड़े। आधिकारिक बयान के मुताबिक, इनमें 18-25 आयु वर्ग के 5.98 लाख युवा शामिल हैं जो कुल नए ग्राहकों का 61.06 प्रतिशत हैं। इस वर्ग में शुद्ध पेरोल वृद्धि 9.13 लाख रही। 

पहले नौकरी छोड़ चुके करीब 16.43 लाख पुराने सदस्य जुलाई में दोबारा ईपीएफओ के साथ जुड़े। इसमें सालाना आधार पर 12.12 प्रतिशत की दर्ज की गई। इस आंकड़े से पता चलता है कि ईपीएफओ सदस्य अंतिम निपटान के बजाय ईपीएफ खाते में जमा राशि स्थानांतरित कर अपनी सामाजिक सुरक्षा बनाए रखने को प्राथमिकता दे रहे हैं। जुलाई 2025 में 2.80 लाख नई महिला सदस्य जुड़ीं, जिससे कुल महिला शुद्ध पेरोल वृद्धि करीब 4.42 लाख रही। 

इसमें सालाना आधार पर 0.17 प्रतिशत वृद्धि दर्ज हुई जो कार्यबल में बढ़ती विविधता को दर्शाती है। ईपीएफओ का यह पेरोल आंकड़ा अस्थायी है क्योंकि कर्मचारियों का रिकॉर्ड अद्यतन करने की प्रक्रिया निरंतर चलती रहती है। संगठन सितंबर 2017 से ही मासिक आधार पर यह आंकड़े जारी कर रहा है। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!