माता-पिता की गलतियों की कीमत चुका रहा बेटा, युवक पर 65 लाख का कर्ज

Edited By Updated: 20 Apr, 2026 12:45 PM

son pays the price for parents  mistakes young man buried under 65 lakh debt

आज के दौर में हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बेटा अच्छा बने और मुश्किल समय में उनका सहारा बने लेकिन एक युवक के लिए अपने माता-पिता की मदद करना उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती साबित हो रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर अपनी

आज के दौर में हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बेटा अच्छा बने और मुश्किल समय में उनका सहारा बने लेकिन एक युवक के लिए अपने माता-पिता की मदद करना उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती साबित हो रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर अपनी दर्द भरी कहानी शेयर करते हुए एक युवक ने बताया कि कैसे वह अपने माता-पिता के डूबते बिजनेस को बचाने के चक्कर में 65 लाख रुपए के कर्ज तले दब गया।

माता-पिता की गलतियों का खामियाजा बेटा भुगत रहा है

युवक के मुताबिक, उसके माता-पिता ने रेस्टोरेंट और दुकान जैसे कई बिजनेस शुरू किए जो फेल हो गए। उनकी मदद के लिए युवक ने उनके नाम पर बार-बार लोन लिया। उसने कहा कि उसके माता-पिता पैसे मैनेज करने में बहुत कमजोर हैं और उन्हें बार-बार बचाने की कोशिश करना अब उसके लिए एक बड़ा संकट बन गया है।

1.4 लाख सैलरी लेकिन बचत सिर्फ 10 हजार

पीड़ित युवक ने बताया कि उसकी महीने की सैलरी 1.4 लाख रुपए है, जो अच्छी इनकम मानी जाती है लेकिन लोन की किश्तों ने उसकी कमर तोड़ दी है। उसकी इनकम का कैलकुलेशन इस तरह है:

  • किश्तें (EMI): 95,000 रुपए
  • घर का खर्च: 35,000 रुपए
  • बची हुई सेविंग्स: सिर्फ़ 10,000 रुपए

परिवार की ज़िम्मेदारियां और मेंटल स्ट्रेस

युवक अब शादीशुदा है और उसका छह महीने का बच्चा भी है। उसने कहा कि जब वह इस बारे में अपने माता-पिता से बात करता है, तो बातचीत बहस और मेंटल स्ट्रेस में बदल जाती है। अब उसने तय किया है कि 'अच्छा बेटा' बनने के बजाय, वह अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए एक सख्त लाइन खींचेगा।

कर्ज से बाहर निकलने के लिए, दो ऑप्शन...

वह अपना 55 लाख रुपए का फ्लैट बेचकर लोन का एक बड़ा हिस्सा चुका सकता है, जिससे उसकी महीने की किश्तें कम हो जाएंगी। वह अपनी सेविंग्स, PF और सोना बेचकर धीरे-धीरे लोन चुका सकता है लेकिन इससे वह अगले कई सालों तक बहुत ज़्यादा पैसे की तंगी में रहेगा।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!