कोरोना वायरस की चिंता के बीच मई में चीन का निर्यात-आयात घटा

Edited By Updated: 07 Jun, 2020 01:48 PM

exports declined in may amid concerns over corona virus

कोरोना वायरस को लेकर चिंता और व्यापार के मोर्चे पर अमेरिका के साथ तनाव के बीच मई में चीन के निर्यात और आयात में अच्छी-खासी गिरावट आई है। चीन के सीमा शुल्क विभाग के अनुसार मई में देश का निर्यात 3.3 प्रतिशत

बीजिंगः कोरोना वायरस को लेकर चिंता और व्यापार के मोर्चे पर अमेरिका के साथ तनाव के बीच मई में चीन के निर्यात और आयात में अच्छी-खासी गिरावट आई है। चीन के सीमा शुल्क विभाग के अनुसार मई में देश का निर्यात 3.3 प्रतिशत घटकर 206.8 अरब डॉलर रह गया। इसी तरह देश का आयात पिछले साल के समान महीने की तुलना में 16.7 प्रतिशत घटकर 143.9 अरब डॉलर रहा। 

आयात में भारी गिरावट से चीन का व्यापार अधिशेष बढ़कर 62.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। अमेरिका के साथ चीन का व्यापार अधिशेष 27.9 अरब डॉलर हो गया है। विश्लेषक पहले ही निर्यात में गिरावट की आशंका जता रहे थे। उनका कहना था कि अप्रैल में निर्यात बढ़ने की वजह यह थी कि इसके लिए ऑर्डर कोरोना वायरस फैलने से पहले मिले थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!