Fortune 500 की लिस्ट में 7 भारतीय कंपनियां, रिलायंस-Tata भी शामिल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jul, 2017 12:38 PM

fortune 500 list includes 7 indian companies

फॉर्च्यून ने 500 ग्लोबल कंपनियों की नई लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कुल 7 भारतीय कपंनियां...

नई दिल्लीः फॉर्च्यून ने 500 ग्लोबल कंपनियों की नई लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कुल 7 भारतीय कंपनियां भी शामिल हैं, जिसमें इंडियन ऑयल टॉप 200 में जगह बनाने वाली इकलौती भारतीय कंपनी है। कुल 197 एशियाई कंपनियों को इस लिस्ट में जगह मिली है। यह लिस्ट साल 2016 में कंपनियों की कमाई के आधार पर तैयार की गई है।

एशियाई कंपनियों का है दबदबा
कभी इस लिस्ट में अमरीकी और यूरोपीय कंपनियों का ही दबदबा रहता था, पर इस साल एशियाई कंपनियों ने अमरीकी-यूरोपीय कंपनियों को काफी पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में उत्तरी अमरीकी क्षेत्र की 145 कंपनियां शामिल हैं,तो 143 यूरोपीय कंपनियों को भी इसमें जगह मिली है। इस लिस्ट में बाकी महाद्वीपों की महज 15 कंपनियां ही जगह बना सकी हैं। देशों के लिहाज से देखें तो 132 कंपनियों के साथ अमरीका पहले नंबर पर है। चीन 109 कंपनियों के साथ दूसरे स्थान पर है तो जापान की 51 कंपनियां इस लिस्ट में शामिल हैं। इस लिस्ट में 15 दक्षिण कोरियाई कपंनियां भी शामिल हैं।
PunjabKesari
ये भारतीय कंपनियां हैं शामिल
फॉर्च्यून ग्लोबल 500 की लिस्ट में जो सात भारतीय कंपनियां आई हैं, उनमें इंडियन ऑयल शीर्ष पर है। हालांकि फॉर्च्यून ग्लोबल 500 की लिस्ट में इंडियन ऑयल दुनिया भर की कंपनियों में 168वें स्थान पर है, पर बाकी की भारतीय कंपनियां टॉप 200 से बाहर ही हैं। भारत की बाकी कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज(203), एसबीआई(217), टाटा मोटर्स(247), राजेश एक्सपोर्ट्स(295), भारत पेट्रोलियम(360) और हिंदुस्तान पैट्रोलियम(384) हैं।
PunjabKesari
Walmart पहले नंबर पर
फॉर्च्यून ग्लोबल 500 की लिस्ट में अमरीकी कंपनी वॉलमार्ट शीर्ष पर है। पिछले साल भी वॉलमार्ट ही नंबर वन रही थी। पर दूसरे से चौथे स्थानों पर चीनी कंपनियों का कब्जा है। चीन की स्टेट ग्रिड, साइनोपेक और चाइना पेट्रोलियम (तीनों ही कंपनियां उर्जा क्षेत्र की हैं) शीर्ष 10 में शामिल हैं। पांचवे स्थान पर वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा, फाक्सवैगन छठें, रॉयल डच शेल सातवें, बार्कशायर हैथवे आठवें, एपल नौवें और एक्सोन मोबिल दसवें स्थान पर रही।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!