चीन के झोंग शानशान को पीछे छोड़ एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बने गौतम अडानी

Edited By jyoti choudhary,Updated: 21 May, 2021 01:04 PM

gautam adani becomes second richest person in asia leaving behind

अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी चीन के झोंग शानशान को पछाड़कर एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) पर दिए गए आंकड़े के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 66.5 अरब डॉलर रही

बिजनेस डेस्कः अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी चीन के झोंग शानशान को पछाड़कर एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) पर दिए गए आंकड़े के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 66.5 अरब डॉलर रही है। इस साल उनकी संपत्ति में 33 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है यानी करीबन 90 फीसदी की बढ़त। वहीं चीन के झोंग शानशान की कुल संपत्ति 63.6 अरब डॉलर है। एशिया में पहले नंबर पर रिलायंस के मुकेश अंबानी हैं जिनकी कुल संपत्ति 76.5 अरब डॉलर है।

PunjabKesari

इस साल अंबानी की संपत्ति घटी
इस साल की बात करें तो अंबानी की संपत्ति में 17.5 करोड़ डॉलर की कमी आई है। जबकि अडानी की संपत्ति में 32.7 अरब डॉलर की बढ़त हुई है। अडानी की संपत्तियों में पिछले एक साल में जबरदस्त तेजी आई है। मई 2020 से लेकर अब तक उनकी लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में बेतहाशा बढ़त दिखी है। शेयर बाजार गिरे या चढ़े, अडानी की कंपनियों के शेयर हमेशा ऊपर रहते हैं और हर हफ्ते एक नए भाव का रिकॉर्ड बनाते हैं।

PunjabKesari

ये कंपनियां हैं शेयर बाजार में लिस्टेड
गौतम अडानी इस समय देश और एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं और अडानी ग्रुप की छह कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड है। इन कंपनियों के शेयरों में मंगलवार को भी तेजी रही। अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 3.06 फीसदी, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल जोन लिमिटेड का शेयर 2.85 फीसदी, अडानी टोटल गैस का शेयर 3.90 फीसदी, अडानी ट्रांसमिशन का शेयर 5 फीसदी और अडानी पावर का शेयर 5 फीसदी उछला। इसी तरह अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर में 4.94 फीसदी की तेजी आई। अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक है।

PunjabKesari

एसबी एनर्जी इंडिया की खरीदी 100 फीसदी हिस्सेदारी
बुधवार को अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने सॉफ्टबैंक समूह की सहायक एसबी एनर्जी इंडिया (SB Energy) को खरीद लिया है। यह डील 3.5 अरब डॉलर यानी करीबन 24,000 करोड़ रुपए में पूरी हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि यह भारत के रिन्यूएबल सेक्टर के इतिहास में सबसे बड़ी डील है।

ये हैं दुनिया के टॉप 5 रईस
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की रैंकिंग में दुनिया के सबसे रईस शख्स अमेजन के जेफ बेजोस हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क 163 बिलियन डॉलर दौलत के साथ हैं। इसके अलावा तीसरे स्थान पर बर्नाड अनॉल्ट, चौथे स्थान पर बिल गेट्स, पांचवें स्थान पर मार्क जुकरबर्ग हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!