गोदरेज प्रॉपर्टीज ने बेंगलुरु में 20 एकड़ जमीन खरीदी, आवासीय परियोजना से 1,350 करोड़ रुपए राजस्व का लक्ष्य

Edited By Updated: 18 Mar, 2026 01:39 PM

godrej properties acquires 20 acres land bengaluru

रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने बेंगलुरु में 20 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है। कंपनी वह एक आवासीय परियोजना विकसित करेगी जिससे अनुमानित 1,350 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है। गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने बुधवार को शेयर...

नई दिल्लीः रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने बेंगलुरु में 20 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है। कंपनी वह एक आवासीय परियोजना विकसित करेगी जिससे अनुमानित 1,350 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है। गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसने पूर्वी बेंगलुरु में 20 एकड़ का भूखंड खरीदा है। कंपनी ने हालांकि जमीन की लागत का उल्लेख नहीं किया। 

कंपनी ने कहा, ''कंपनी इस स्थल पर एक प्रीमियम आवासीय परियोजना विकसित करने की योजना बना रही है, जिसकी अनुमानित राजस्व क्षमता करीब 1,350 करोड़ रुपए है।'' भारत की प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर कंपनियों में से एक गोदरेज प्रॉपर्टीज की मुंबई महानगर क्षेत्र, पुणे, बेंगलुरु, दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और हैदराबाद में मजबूत उपस्थिति है। कंपनी छोटे शहरों में आवासीय भू-खंड भी बेचती है।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!