IGI एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई: कमर में बेल्ट बांधकर 3.5 किलो सोना ला रहा अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार

Edited By Updated: 17 May, 2026 04:30 AM

major action at igi airport

राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने तस्करी के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए एक भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से साढ़े तीन किलोग्राम सोना बरामद किया गया है, जिसकी...

नई दिल्ली: राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने तस्करी के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए एक भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से साढ़े तीन किलोग्राम सोना बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में बड़ी कीमत आंकी जा रही है।

विशेष बेल्ट में छिपाए थे 115 बिस्कुट
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी यात्री 15 मई को सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली पहुंचा था। सीमा शुल्क विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) को पहले से ही तस्करी की गतिविधियों को लेकर खुफिया जानकारी मिली थी। जब यात्री ने 'ग्रीन चैनल' को चुपके से पार करने का प्रयास किया, तो अधिकारियों ने उसे शक के आधार पर रोक लिया। सघन तलाशी के दौरान अधिकारियों के होश उड़ गए; यात्री ने अपनी पैंट की अंदरूनी जेबों और एक विशेष रूप से डिजाइन की गई बेल्ट के अंदर सोने के 115 बिस्कुट छिपा रखे थे। जब्त किया गया सोना 24 कैरेट का है और इसका कुल वजन 3,565 ग्राम पाया गया है।

शुल्क बढ़ने से बढ़ी तस्करी
वरिष्ठ सीमा शुल्क अधिकारियों ने बताया कि यह जब्ती पिछले कुछ समय में सोने की तस्करी के बढ़ते प्रयासों का हिस्सा है। उनके अनुसार, सोने पर सीमा शुल्क (Customs Duty) को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किए जाने के बाद से अवैध कारोबार के तौर-तरीकों में बड़ा बदलाव आया है। प्रति किलोग्राम मुनाफा काफी बढ़ जाने के कारण अंतरराष्ट्रीय गिरोह अब तस्करी के बेहद जटिल और गुप्त तरीके अपना रहे हैं।

आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
सीमा शुल्क अधिकारियों ने सोने को जब्त कर यात्री को सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 104 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह सोना दिल्ली में किसे पहुंचाया जाना था और क्या इसमें कोई बड़ा अंतरराष्ट्रीय गिरोह शामिल है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!