Edited By Radhika,Updated: 16 May, 2026 10:07 AM

हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मलेशिया से आने वाली एयरएशिया की एक उड़ान को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद से एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। यह धमकी एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए ईमेल के जरिए दी गई थी। सामने आई...
नेशनल डेस्क: हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मलेशिया से आने वाली एयरएशिया की एक उड़ान को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद से एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। यह धमकी एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए ईमेल के जरिए दी गई थी। सामने आई जानकारी के अनुसार ईमेल के जरिए धमकी मिली है। इसमें ऐसा दावा किया गया था कि मलेशिया से आ रहे एयरएशिया के इस विमान को शमशाबाद एयरपोर्ट पर लैंड करने से पहले, हवा में ही किसी भी समय बम से उड़ा दिया जाएगा।
एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
धमकी भरा ईमेल सामने आते ही हवाई अड्डे की सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। आपातकालीन प्रोटोकॉल के तहत एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया।