Edited By jyoti choudhary,Updated: 30 Mar, 2026 10:38 AM

सोमवार (30 मार्च) को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। MCX पर सोने 856 रुपए टूटकर 1,46,399 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी की कीमत में 354 रुपए की गिरावट आई है, एक किलोग्राम चांदी का भाव 2,27,600 रुपए है।...
बिजनेस डेस्कः सोमवार (30 मार्च) को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। MCX पर सोने 856 रुपए टूटकर 1,46,399 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी की कीमत में 354 रुपए की गिरावट आई है, एक किलोग्राम चांदी का भाव 2,27,600 रुपए है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सस्ता हुआ सोना-चांदी
Comex पर सोना आज 4,482.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,492.50 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 22.90 डॉलर की गिरावट के साथ 4,469.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
Comex पर चांदी के वायदा भाव 69.35 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 69.79 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.08 डॉलर की गिरावट के साथ 68.71 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।