Gold/Silver Rate Drop: गोल्ड खरीदने वालों के लिए खुशखबरी! आज फिर गिर गए सोने-चांदी के दाम

Edited By Updated: 18 Mar, 2026 10:39 AM

good news for gold buyers gold and silver prices have dropped once again today

आज घरेलू बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिली। खबर लिखे जाने के समय सोने का वायदा भाव 671 रुपए के गिरावट के साथ 1,55,250 रुपए और चांदी का वायदा भाव 3213 रुपए टूटकर लगभग 2,49,900 रुपए पर कारोबार कर रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार...

बिजनेस डेस्कः आज घरेलू बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिली। खबर लिखे जाने के समय सोने का वायदा भाव 671 रुपए के गिरावट के साथ 1,55,250 रुपए और चांदी का वायदा भाव 3213 रुपए टूटकर लगभग 2,49,900 रुपए पर कारोबार कर रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों की कीमतें नीचे की ओर हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना आज 5,010.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 5,008.20 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 13.80 डॉलर की गिरावट के साथ 4,994.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 79.39 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 79.92 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.45 डॉलर की गिरावट के साथ 78.46 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!