Gold rate on 2nd september: सोने-चांदी ने पकड़ी रफतार, 2 सितंबर को बनाया नया रिकॉर्ड

Edited By Updated: 02 Sep, 2025 10:30 AM

gold and silver gained momentum made a new record on 2 september

लगातार नई ऊंचाई को छू रहे सोने के दाम में आज फिर तेजी आई है। 2 सितंबर मंगलवार को सोने-चांदी ने एक बार फिर नया लेवल टच किया है। MCX पर सोने की कीमत 0.46 फीसदी की तेजी के साथ 1,05,263 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास है। चांदी के भाव भी 1,25,010 रुपए...

बिजनेस डेस्कः लगातार नई ऊंचाई को छू रहे सोने के दाम में आज फिर तेजी आई है। 2 सितंबर मंगलवार को सोने-चांदी ने एक बार फिर नया लेवल टच किया है। MCX पर सोने की कीमत 0.46 फीसदी की तेजी के साथ 1,05,263 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास है। चांदी के भाव भी 1,25,010 रुपए प्रति किग्रा पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चढ़े सोना चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है।  Comex पर सोना 3,517.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,516.10 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 44.50 डॉलर की तेजी के साथ 3,560.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,578.40 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 40.18 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 40.20 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.97 डॉलर की तेजी के साथ 41.17 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!