Delhi Bullion Market: डॉलर के मजबूत होने से सोने-चांदी में गिरावट, सर्राफा बाजार में क्या है नया रेट

Edited By Updated: 25 Apr, 2026 10:11 AM

gold and silver decline as dollar strengthens what are the new rates in the bul

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में लगातार तीसरे सत्र में गिरावट जारी रही। डॉलर के मज़बूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच सोने की कीमत में 200 रुपए और चांदी की कीमत में 3,000 रुपए की भारी गिरावट दर्ज की गई।

बिजनेस डेस्कः राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में लगातार तीसरे सत्र में गिरावट जारी रही। डॉलर के मज़बूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच सोने की कीमत में 200 रुपए और चांदी की कीमत में 3,000 रुपए की भारी गिरावट दर्ज की गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 200 रुपए गिरकर 1,55,900 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गई, जो बृहस्पतिवार को 1,56,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी की कीमत भी 3,000 रुपए की गिरावट के साथ 2,47,000 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,50,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस), सौमिल गांधी ने कहा, ''सोने पर दबाव बना रहा और यह दो सप्ताह के निचले स्तर के करीब कारोबार कर रहा था। इसमें नकारात्मक रुझान देखने को मिला, क्योंकि पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के कारण बाज़ार का माहौल सतर्क बना हुआ है।'' उन्होंने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में चल रहे गतिरोध के कारण ऊर्जा की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं, जिससे महंगाई की चिंताएं बढ़ गई हैं और सोने की कीमतों में तेजी की गुंजाइश सीमित हो गई है।

गांधी ने कहा, ''मज़बूत डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में स्थिरता ने कीमतों पर नीचे की ओर दबाव और बढ़ा दिया है। डॉलर इंडेक्स लगातार तीन हफ़्तों की गिरावट के बाद इस हफ़्ते बढ़त दर्ज करने की राह पर है, जिससे सोने जैसी बिना किसी लाभ देने वाली संपत्तियों का आकर्षण कम हो गया है।'' 

एनकेपी सिक्योरिटीज में कमोडिटी और करेंसी के शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष, जतीन त्रिवेदी ने कहा कि कीमतों में उतार-चढ़ाव मुख्य रूप से पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों से प्रभावित हो रहा है। विशेष रूप से ईरान, इज़राइल और होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका की मौजूदगी से जुड़े तनाव के कारण अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि विरोधाभासी संकेतों और किसी स्पष्ट समाधान के अभाव में, सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहने और खबरों के आधार पर इनमें बदलाव आने की संभावना है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!